- Hindi News »
- Sports »
- Mumbai Indians And Rajasthan Royals Will Have A Tough Match Today Eyes On Indian Stars
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा कड़ा मुकाबला, निगाहें भारतीय सितारों पर
- Written By: मृणाल पाठक

शारजाह: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में अपनी उम्मीदों को जीवंत रखना है तो मंगलवार को यहां राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच में उसके भारतीय सितारों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। पांच बार का चैंपियन मुंबई खिताबी हैट्रिक का लक्ष्य लेकर इस बार टूर्नामेंट में उतरा था लेकिन बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण टीम को नुकसान उठाना पड़ा।
टूर्नामेंट के 14 साल के इतिहास में अब तक कोई भी टीम खिताबी हैट्रिक नहीं बना पायी है। खिताबी हैट्रिक से टीम की बढ़ती दूरियों की निराशा कप्तान रोहित शर्मा के चेहरे पर स्पष्ट देखी जा सकती है जिससे यह भी पता चल जाता है कि मुंबई की टीम अभी किस मनोदशा से गुजर रही है। ऐसी परिस्थितियों में उसे राजस्थान रॉयल्स का सामना करना है जो मुंबई के रहने वाले दो खिलाड़ियों यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे की धमाकेदार पारियों से चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद इस मैच में उतरेगा। समीकरण दोनों टीमों के लिये समान है।
दोनों टीमों को न सिर्फ अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे बल्कि रन रेट बेहतर करने के लिये बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी। रॉयल्स का नेट रन रेट -0.337 है जबकि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण मुंबई का नेट रन रेट -0.453 हो गया है और वह सातवें स्थान पर है। मंगलवार को हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी लेकिन जीतने वाली टीम के लिये रास्ता तब भी आसान नहीं होगा क्योंकि कोलकाता नाइटराइडर्स अगले मैच में जीत से 14 अंक पर पहुंच जाएगा और उसका नेट रन रेट +0.294 के साथ काफी बेहतर है।
सम्बंधित ख़बरें
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हार…बांग्लादेश ने 78 रन से हराया दूसरा टेस्ट, 2-0 से सीरीज जीत किया क्लीन स्वीप
इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ भारतीय मूल के आरोन राय का नाम, गोल्फ के सबसे बड़े मंच पर लहराया परचम, फैंस गदगद
थाईलैंड ओपन में सिल्वर जीतने के बाद सात्विक-चिराग ‘मलेशिया मास्टर्स’ से हटे, जानिए क्या है कारण?
इसका मतलब है कि यदि मुंबई मंगलवार को राजस्थान को हरा देता है और फिर अपने अंतिम मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर भी जीत दर्ज करता है, तब भी प्लेऑफ में उसकी जगह पक्की नहीं मानी जा सकती है। इसलिए रोहित, सूर्यकुमार यादव, क्विंटन डिकॉक और कीरोन पोलार्ड को अब अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। हार्दिक पंड्या लय में लौट रहे हैं। शारजाह की पिच भी अब बेहतर नजर आ रही है जो मुंबई के बल्लेबाजों के लिये खुशी का कारण हो सकता है।
रॉयल्स की गेंदबाजी में मुस्ताफिजुर रहमान ही सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। ऐसे में देखना होगा कि मुस्ताफिजुर, चेतन सकारिया और अन्य गेंदबाज मुंबई के बल्लेबाजों को रोकने के लिये क्या रणनीति अपनाते हैं। इसी तरह से जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और राहुल चहर जैसे गेंदबाजों के लिये जायसवाल और इविन लुईस जैसे बल्लेबाजों को रोकना चुनौती होगी।
टीमें इस प्रकार हैं :
राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, इविन लुईस, डेविड मिलर, क्रिस मॉरिस, ओशाने थॉमस, मुस्ताफिजुर रहमान, तबरेज शम्सी, ग्लेन फिलिप्स, चेतन सकारिया, रियान पराग, राहुल तेवतिया, आकाश सिंह, अनुज रावत, केसी करियप्पा, यशस्वी जायसवाल, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, कार्तिक त्यागी, मयंक मार्कंडे, जयदेव उनादकट, महिपाल लोमरोर।
मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनुकुल रॉय, सिमरजीत सिंह, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स नीशाम, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, मार्को जानसेन, युद्धवीर सिंह, एडम मिल्ने, धवल कुलकर्णी, जसप्रीत बुमराह, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, राहुल चहर, ट्रेंट बोल्ट।
मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। (एजेंसी)
Mumbai indians and rajasthan royals will have a tough match today eyes on indian stars
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उदयनराजे और मैं अंपायर, हम ही तय करेंगे कौन आउट और कौन नॉट आउट, सातारा में शिवेंद्रसिंहराजे की सियासी बल्लेबाज
May 23, 2026 | 05:33 PMSSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग
May 23, 2026 | 05:29 PMट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PMसेंदूरवाफा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी, नागरिकों में भय का माहौल
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














