मोहम्मद सिराज ने किया इस दिव्यांग खिलाड़ी के जज्बे को सलाम, इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

भारत में क्रिकेट को लेकर लोगो की दीवानगी देखते ही बनती है। चाहे क्रिकेट खेलने की बात हो या देखने की दर्शकों में इसका जुनून-सा सवार होता है और इससे कोई अछूता नहीं रहा है। ये ही बात दिखाता हुआ एक दिव्यांग खिलाड़ी का वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
मोहम्मद सिराज ने शेयर किया वीडियो
मोहम्मद सिराज (सौजन्य-एएनआई/स्क्रीनग्रैब)
Updated on

नवभारत डेस्क: भारत में क्रिकेट को लेकर लोगो की दीवानगी देखते ही बनती है। चाहे क्रिकेट खेलने की बात हो या देखने की दर्शकों में इसका जुनून-सा सवार होता है और इससे कोई अछूता नहीं रहा है। जब कोई खिलाड़ी या आम आदमी क्रिकेट खेलता है तो वो जुनून दिखता है लेकिन जब कोई दिव्यांग प्लेयर उसी जोश और जज्बे के साथ क्रिकेट खेलते दिखाई दे तो पता चलता है कि क्रिकेट प्रेमियों के रग-रग में क्रिकेट बसता है।

ऐसा ही एक दिव्यांग खिलाड़ी का वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मोहम्मद सिराज फील्ड के साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है। उन्होंने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ घंटों पहले ही शेयर किया है, जिसे देख फैंस भी आश्चर्य में पड़ गए।

स्टोरी पर वीडियो किया शेयर

इस वीडियो में एक दिव्यांग गेंदबाज गेंदबाजी करते नज़र आ रहा है। जहां वो बिना किसी परेशानी के अपनी गेंदबाजी पर फोकस करते हुए सामने बल्लेबाज को आउट करने के इरादे से गेंदबाजी करते नज़र आ रहा है। मोहम्मद सिराज ने जैसे ही ये वीडियो अपनी स्टोरी पर शेयर किया है ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देश लोग भी काफी हैरान दिखाई दे रहे है।

रिस्पेक्ट के साथ शेयर की स्टोरी

भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने न सिर्फ इस वीडियो को शेयर किया है बल्कि इस गेंदबाज के प्रति रिस्पेक्ट की भावना से अपनी स्टोरी के साथ रिस्पेक्ट भी लिखा है। उनके शेयर करने के बाद इस वीडियो पर लोगों ने भी इस खिलाड़ी के प्रति अपना रिस्पेक्ट दिखाया। इस दिव्यांग के अंदर क्रिकेट और गेंदबाजी के प्रति इतना जोश औ्र जुनून सवार है कि उसने अपनी दिव्यांगता को मात देकर उसे अपने खेल के अंदर नहीं आने दिया।

एक्स पर भी आया वीडियो

रविकांत चौहान ने भी इस वीडियो को एक्स सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

https://twitter.com/imRaviKChauhan/status/1834924877805240760

कहां का है आखिर ये गेंदबाज

ये वीडियो इससे पहले भी क्रिकेट राजा के इंस्टाग्राम अकाउंट से पहले रविकांत चौहान के इंस्टाग्राम और एक्स पेज पर भी14 सितंबर को पर शेयर किया जा चुका है। इसके मुताबिक ये गेंदबाज पंजाब का होने का अंदेशा है। साथ ही वीडियो की कमेंट्री को ध्यान से सुना जाए तो ये पंजाबी भाषा में की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com