-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Modi Government Efforts May India Win More Than 10 Gold Medals In Paris Olympics 2024
पेरिस ओलंपिक में मिलेगा PM मोदी के प्रयासों का फल, 10 से ज्यादा गोल्ड मैडल आने की उम्मीद
- Written By: मृणाल पाठक
पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने ‘खेलो इंडिया' सहित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिये पूरे देश में खेल का वातावरण तैयार किया है, जिसके परिणामस्वरूप इस बार पहले की तुलना में अधिक ओलंपिक स्वर्ण पदक भारत की झोली में आने की उम्मीद है।

प्रधानमंत्री मोदी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 के आगाज 26 जुलाई से होने जा रहा है। यह ११ अगस्त तक चलेगा। जहां भारत के खिलाड़ी अपना जलवा दिखाने को बिलकुल तैयार हैं। इस बार भारत को अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों का नतीजा इस बार पेरिस ओलंपिक में खिलाड़ियों द्वारा ज्यादा से ज्यादा स्वर्ण पदक जीतकर देखने मिल सकता है।
पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने ‘खेलो इंडिया’ सहित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिये पूरे देश में खेल का वातावरण तैयार किया है, जिसके परिणामस्वरूप इस बार पहले की तुलना में अधिक ओलम्पिक स्वर्ण पदक भारत की झोली में आने की उम्मीद है।
भाजपा के डॉ. संजय जायसवाल ने सदन में नियम 193 के तहत ‘आगामी ओलम्पिक के लिए भारत की तैयारी’ विषय पर चर्चा की शुरुआत करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार ने ‘खेलो इंडिया’ के लिए 1045 करोड़ रुपये दिये हैं, जो पिछली सरकार के खेल का संपूर्ण बजट भी नहीं हुआ करता था।
सम्बंधित ख़बरें
आगामी मानसून सत्र में पारित होंगे महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक, एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा
रेलवे का सबसे बड़ा ग्रीन प्रोजेक्ट! हरियाणा से दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
Modi Stopped Putin: पीएम मोदी ने पुतिन को यूक्रेन पर परमाणु हमला करने से रोका, पोलैंड का बड़ा दावा
सिर्फ चिट्ठियां नहीं, नोट छाप रहा इंडिया पोस्ट! पहली बार 4,000 करोड़ से अधिक हुई कमाई, गदगद हुए सिंधिया
यह भी पढ़ें- मेल-फीमेल के चक्कर में पेरिस नहीं जा पाएंगी आभा खटुआ, टूटा ओलंपिक में पदक जीतने का सपना
उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयासों का नतीजा ही है कि खेल जगत में भारतीय खिलाड़ी पहले की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं और ऐसी उम्मीद की जा रही है कि पहली बार ओलम्पिक में देश 10 से अधिक स्वर्ण पदक का आंकड़ा पार करेगा और भारतीय ओलम्पिक खिलाड़ी नया इतिहास बना सकेंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार ने केवल पेरिस ओलम्पिक के नजरिये से ही तैयारियों को अंजाम नहीं दिया है, बल्कि 16 साल बाद होने वाले ओलम्पिक खेलों के मद्देनजर भी तैयारियां की जा रही हैं। डॉ. जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों का ही नतीजा है कि भारत 2036 के ओलम्पिक की मेजबानी की तैयारी कर रहा है और इस मेजबानी की वजह से पूरे देश में खेल का वातावरण तैयार होगा।
उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के जरिये ऐसे प्रयास कर रही है कि देश के खिलाड़ी अधिक से अधिक पदक जीत सकें और इसके लिए सरकार ने खजाने का मुंह खोल दिया है। भाजपा सदस्य ने कहा कि ओलंपिक पदक एक-दो माह के प्रयास से नहीं मिलता, बल्कि इसके लिए काफी पहले से प्रयास करने होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने 16 र्स्पधाओं में तैयारियों को लेकर 470 करोड़ रुपये खर्च किये हैं।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को यूरोप भेजकर लगातार तैयारियां कराई जाती रही है, ताकि वे (खिलाड़ी) वहां के माहौल में ढल सकें और इसके लिए सरकार खर्च करती है। जायसवाल ने कहा कि ओलम्पिक पदक हासिल करने के लिए खिलाड़ियों की केवल मेहनत ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें विभिन्न प्रकार की सहायता और मदद की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Modi government efforts may india win more than 10 gold medals in paris olympics 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिवनी ITI छात्र मारपीट मामला: अब छात्रा ने लगाए लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप, पुलिस कर रही जांच
Jul 16, 2026 | 10:22 AMGold-Silver Rate Today: आज फिर गिरे सोने-चांदी के भाव, 1.41 लाख पर गोल्ड, जानिए आज सोने-चांदी का भाव
Jul 16, 2026 | 10:20 AMठाणे: 1 महीने से लापता 15 साल की बच्ची, पड़ोसी युवक पर शक; कापुरबावड़ी पुलिस पर लापरवाही का आरोप
Jul 16, 2026 | 10:20 AMछत्रपति संभाजीनगर में टैंकरों के पहिए थमे, 3 लाख लोगों पर गहराया पेयजल संकट
Jul 16, 2026 | 10:13 AMपुणे में सिंथेटिक दूध रैकेट का भंडाफोड़: 13 गिरफ्तार, 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान और हजारों लीटर दूध जब्त
Jul 16, 2026 | 10:06 AMसंभाजीनगर सातारा क्षेत्र में प्राकृतिक नाले पर अवैध निर्माण ध्वस्त, 63 सीमेंट पाइप तोड़े; कंपाउंड वॉल गिराई
Jul 16, 2026 | 10:06 AMShare Market Today: एशियन मार्केट क्रैश के बीच सेंसेक्स 202 अंक चढ़ा, शेयर बाजार की हुई शानदार शुरुआत
Jul 16, 2026 | 09:54 AMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM














