MI Cape Town टीम ने CSA T20 League के लिए पहले पांच 5 खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की, Dewald Brevis बने टीम का हिस्सा

Dewald Brevis
File Photo
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (South Africa) ने अपनी T20 लीग CSA T20  के लिए पहले 5 खिलाड़ियों के नाम जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि, MI Cape Town टीम केप में शामिल 5 खिलाड़ियों में 3 विदेशी खिलाड़ी, 1 साउथ अफ्रीका का कैप्ड खिलाड़ी और 1 साउथ अफ्रीका का अनकैप्ड खिलाड़ी शामिल हैं। डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) भी इस टीम में शामिल हैं।

https://twitter.com/MICapeTown/status/1557657023432364032

Reliance Jio के चेयरमैन  आकाश अंबानी (Aakash Ambani) ने कहा, "MI Cape Town टीम को बनाने को लेकर मैं उत्साहित हूं। हमने अपनी कोर MI टीम को पहला  कदम बढ़ाया है। अब पूरी टीम की एक मजबूत योजना बनाई जाएगी। मुझे इस टीम में राशिद, कैगिसो, लियाम, सैम और डेवाल्ड का स्वागत करते हुए काफी प्रसन्नता हो रही है।

हमें विश्वास है कि MI Cape Town हमारी दो अन्य टीमों की तरह खेलेगा। MI की टीमें अपनी बेखौफ खेल के लिए जानी जाती है। और, वही अंदाज साउथ अफ्रीका के खेलप्रेमियों के साथ दुनिया भर के लोगों का दिल जीतेगी।"

https://twitter.com/mipaltan/status/1557659638153154561

घोषित किए नाम बीते कुछ सालों से लगातार बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं। IPL 2022 अनकैप्ड खिलाड़ी डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis) का मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से पहला सीजन था। 

MI Cape Town टीम के 5 खिलाड़ियों के नाम

  1. कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada): South Africa
  2. डेवाल्ड ब्रेविस (Dewald Brevis Uncapped Player): South Africa
  3. राशिद ख़ान (Rashid Khan): Afghanistan
  4. सैम करन (Sam Curran): England
  5. लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone): England