मैरी कॉम ने पति ऑनलर को दिया धोखा, शादीशुदा होते हुए किसी और के प्यार में हुईं दीवानी! 20 साल बाद टूटने की कगार पर शादी

Mary Kom Divorce: मीडिया में खबरें हैं कि मैरी कॉम और उनके पति ऑनलर के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। दोनों शादी के 20 साल बाद एक दूसरे से अलग होने के कगार पर हैं।
मैरी कॉम की शादी टूटने की कगार पर, पति से लेंगी तलाक
मैरी कॉम और उनके पति (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: बॉक्सिंग की दुनिया की सबसे मशहूर भारतीय बॉक्सर मैरी कॉम को कौन नहीं जानता। उन्होंने कई कठिनाइयों का सामना करते हुए ये मुकाम हासिल किया है। लेकिन, अब उन्हें लेकर जो खबर सामने आई है, उसे जानकर उनके फैंस काफी निराश हुए हैं।

दरअसल, मैरी कॉम जल्दी ही अपने पती ऑनलर से तलाक लेने वाली हैं। खबरें हैं कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी का अंत करने करने वाली हैं। लगभग 20 साल के बाद वह ऑनलर से तलाक लेने वाली हैं। मीडिया में ये भी चर्चा है कि मैरी कॉम का किसी और से अफेयर चल रहा है।

क्यों बढ़ी दोनों के बीच दुरियां

मीडिया में खबरें हैं कि मैरी कॉम और ऑनलर के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। 2022 में ओनलर ने मणिपुर विधानसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए। उस समय दावा किया गया था कि मैरी और उनके पति ने चुनावी रैलियों में करीब 2-3 करोड़ रुपया खर्च किए थे। इसके बाद उनकी जिंदगी में आर्थिक और निजी परेशानियां बढ़ गईं। कहा जा रहा है कि मैरी अपने बच्चों के साथ फरीदाबाद में रहने लगी हैं, जबकि ओनलर अभी भी दिल्ली में हैं।

किसी और को डेट कर रही मैरी कॉम

इतना ही नहीं मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि मैरी कॉम और ओनलर के तलाक की अफवाहें सच हो सकती हैं। खबरें हैं कि मैरी कॉम किसी दूसरी बॉक्सर के पति के साथ रिलेशनशिप में हो सकती हैं। नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है और अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है। खेल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2005 में हुई थी शादी

जानकारी के लिए बता दें कि मैरी कॉम और ऑनलर की 2005 में शादी हुई थी। 2007 में उनके जुड़वां बेटे हुए और 2013 में एक और बेटे के जन्म के साथ परिवार और बढ़ गया। 2018 में उन्होंने एक बेटी को गोद लिया, जिससे मैरी का बेटी होने का सपना भी पूरा हुआ।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com