-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Mandhanas Half Century And Richas Innings Went Waste England Beat India By 11 Runs
मंधाना का अर्धशतक और ऋचा की पारी बेकार, इंग्लैंड ने भारत को 11 रन से हराया
- Written By: शुभम सोनडवले

गेकबेर्हा (दक्षिण अफ्रीका). सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (52 रन) की अर्धशतकीय पारी और ऋचा घोष (नाबाद 47 रन) के अंतिम ओवर में 19 रन बनाने के बावजूद भारत को शनिवार को यहां आईसीसी महिला टी20 विश्व कप लीग मैच में इंग्लैंड से 11 रन से हार का सामना करना पड़ा। टी20 विश्व कप में इस तरह इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा और जीत का रिकॉर्ड 6-0 कर दिया।
भारत की मध्यम गति की गेंदबाज रेणुका सिंह ने पांच विकेट झटककर अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया जिससे इंग्लैंड की टीम सात विकेट पर 151 रन ही बना सकी। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मंधाना की सात चौके और एक छक्के जड़ित 41 गेंद की पारी तथा ऋचा घोष की 34 गेंद (चार चौके, दो छक्के) की नाबाद पारी के बावजूद निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 140 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा (08), जेमिमा रोड्रिग्स (13 रन) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (04) ने जल्दी विकेट गंवा दिये जिससे टीम का स्कोर तीन विकेट पर 62 रन हो गया। इसका खामियाजा भारत को हार से भुगतना पड़ा।
#ICCWomensT20WorldCup | India lose to England by 11 runs in Group-2 match in Gqeberha. — ANI (@ANI) February 18, 2023
मंधाना और ऋचा ने चौथे विकेट के लिये 43 रन की भागीदारी निभायी। लेकिन 16वें ओवर की अंतिम गेंद पर मंधाना के आउट होने के बाद स्कोर चार विकेट पर 105 रन था। अंतिम चार ओवर में 47 रन की दरकार थी। फिर दीप्ति शर्मा (07) रन आउट हो गयीं और ऋचा ने अंतिम ओवर में दो चौके और एक छक्के से 19 रन जोड़े लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सकीं। इससे पहले रेणुका (15 रन देकर पांच विकेट) ने शुरूआती झटके देकर पहले तीन विकेट अपनी झोली में डालकर इंग्लैंड को मुश्किल में डाला और फिर उन्होंने पारी के अंत में दो और विकेट हासिल किये।
भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए बेहतरीन शुरूआत की जिसमें रेणुका ने पारी की तीसरी ही गेंद पर डानी वाट को बल्ला छुआने के लिये उकसाया और ऋचा घोष ने कैच लपकने मं कोई कोताही नहीं बरती। रेणुका ने यही लय जारी रखी और अपने अगले दो ओवर में दो विकेट प्राप्त कर भारत का पलड़ा भारी कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘3 साल तक रखा शाररिक संबंध और शादी का झूठा वादा…’, DC के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने इन आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
FIFA World Cup: मोड्रिक के 200वें इंटरनेशनल मैच में क्रोएशिया का दमदार प्रदर्शन, पनामा को 1-0 से हराया
Team India के आयरलैंड दौरे पर चमकेगी इन 3 युवाओं की किस्मत! वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से कटेगा किसका पत्ता
FIH Pro League में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, रोमांचक मुकाबले में 4-3 से चटाई धूल
तीसरे ओवर में रेणुका ने एलिस कैप्से को आउट किया और फिर अपने अगले ओवर में सोफी डंकले का विकेट लिया जिससे इंग्लैंड का स्कोर 4.4 ओवर में तीन विकेट पर 29 रन था। इसके बाद नैट साइवर ब्रंट और कप्तान हीथर नाइट (28 रन) ने मिलकर प्रतिद्वंद्वी आक्रमण का डटकर सामना करते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की। इन दोनों ने महज 38 गेंद में 51 रन की साझेदारी निभाकर इंग्लैंड की पारी को मजबूती दी। लेकिन जब यह भागीदारी खतरनाक होती दिख रही थी, तभी शिखा पांडे ने भारत को महत्वपूर्ण विकेट दिलाया।
पांडे का अक्टूबर 2021 क बाद यह पहला विकेट था, नाइट उनकी फुलटॉस गेंद पर कवर्स में खड़ी शेफाली वर्मा को कैच दे बैठी। नैट साइवर ने 42 गेंद में 50 रन जोड़े लेकिन दीप्ति शर्मा की गेंद पर रिवर्स स्वीप करने के प्रयास में शार्ट थर्ड मैन पर स्मृति मंधाना को कैच दे बैठी। इंग्लैंड की पारी के अंतिम ओवर में रेणुका ने एमी जोंस (27 गेंद में 40 रन) और कैथरीन साइवर ब्रंट के विकेट झटके और अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन किया। भारत का आखिरी लीग मैच सोमवार को आयरलैंड से होगा। (एजेंसी)
Mandhanas half century and richas innings went waste england beat india by 11 runs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अरुणाचल में भारी तबाही: फ्लैश फ्लड में 3 लोग लापता, असम के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी
Jun 24, 2026 | 08:11 PMभोपाल में एक महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर में बड़ा खुलासा; समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश में की आरोपी ने हत्या
Jun 24, 2026 | 08:10 PMबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना-नवादा समेत इन 5 जिलों को मिली नई यूनिवर्सिटी की सौगात; देखें पूरी लिस्ट
Jun 24, 2026 | 08:06 PMआगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 08:00 PMपाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
Jun 24, 2026 | 07:55 PMICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
Jun 24, 2026 | 07:52 PMहोटलों में अब मुफ्त मिलेगा पानी! FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, जानें नए नियम
Jun 24, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














