के एल राहुल चोट के कारण टेस्ट सीरीज से बाहर, सूर्यकुमार यादव को मिलेगा मौका

KL-Rahul
File Photo
Published on
Updated on

नई दिल्ली: टीम इंडिया के बल्लेबाज श्री केएल राहुल (KL Rahul) की बायीं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 2 मैचों की पेटीएम टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया है। 

बीसीसीआई के अनुसार, ‘‘केएल राहुल की जगह सूर्यकुमार यादव को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। केएल राहुल की बायीं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 2 मैचों की पेटीएम टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। राहुल अगले महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज की तैयारी के लिए अब वह एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे।''

https://twitter.com/ANI/status/1463093498836443140

बता दें कि राहुल यहां के ग्रीन पार्क स्टेडियम में टीम के शुरुआती अभ्यास सत्र में शामिल नहीं थे। इसमें टीम के अन्य सभी खिलाड़ियों ने भाग लिया। शुभमन गिल को टीम के नेट सत्र के दौरान मयंक अग्रवाल के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करते हुए देखा गया। श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच के उप कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने भी नेट में बल्लेबाजी की। समझा जा रहा है कि श्रेयस अय्यर या सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने का मौका मिलेगा और वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेगा।

बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। पहला टेस्ट 25 नवंबर, 2021 से कानपुर में खेला जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com