BCB का ऐलान, भारत के खिलाफ तमीम इकबाल की जगह यह खिलाड़ी संभालेगा टीम की कमान

litton-das-named-bangladesh-captain-in-odi-series-against-india-tamim-iqbal-ruled-out
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश (India vs Bangladesh ODI Series) के बीच रविवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाने वाली है। इस सीरीज से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल (Tamim Iqbal) को चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा। वहीं, भारतीय टीम इस सीरीज के लिए बांग्लादेश पहुंच गई है। वहीं, अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है। वनडे सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी अब ओपनर लिटन दास (Liton Das) संभालेंगे।

लिटन दास (Liton Das) वनडे में बांग्लादेश के 15वें कप्तान बनाए गए हैं। तमीम इकबाल के सीरीज से बाहर होने के बाद लिटन को कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले साल 2021 में भी लिटन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट में बांग्लादेश की कप्तानी की थी। 

बीसीबी क्रिकेट (BCB) संचालन के चेयरमैन जलाल यूनुस ने जारी बयान में कहा, ‘लिटन दास हमारी टीम के एक अनुभवी खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपनी लीडरशिप क्वालिटी साबित की है। उन्हें खेल की अच्छी समझ हैं। हालांकि, चोट की वजह से तमीम का इस सीरीज से बाहर होने दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी कप्तानी में टीम ने पिछले कुछ सालों में शानदार क्रिकेट खेली है। इस फॉर्मेट में वह हमारे सबसे शानदार बल्लेबाज रहे हैं। उनकी कमी खलेगी।’

लिटन दास (Liton Das) ने हाल में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के खिलाफ खेले गए मैच में धमाकेदार पारी खेली थी। उन्होंने महज 27 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेलकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।