LLC T20 टूर्नामेंट: पठान बंधुओं के शानदार खेल से 'इंडियन महाराजा' की आसान जीत

एशियाई टीम की तरफ से शोएब अख्तर ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया।
legends-league-yusuf-pathan-and irfan khan shines-indian maharajas-beat-lions-by-6-wickets
Published on: 
Updated on: 

मस्कट, पठान बंधुओं युसुफ (Yusuf Pathan) और इरफान (Irfan Khan) के शानदार खेल के दम पर भारतीय टीम इंडियन महाराजा (Indian Maharaja) ने यहां लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC T20 Tournament) टी20 टूर्नामेंट में एशियन लायन्स को छह विकेट से हराया। युसुफ ने 40 गेंदों पर पांच छक्कों और नौ चौकों की मदद से 80 रन बनाये जबकि कप्तान मोहम्मद कैफ ने नाबाद 42 रन की पारी खेली जिससे इंडियन महाराजा ने 176 रन का लक्ष्य पांच गेंद शेष रहते हुए ही हासिल कर दिया।

एशियाई टीम की तरफ से शोएब अख्तर ने चार ओवर में 21 रन देकर एक विकेट लिया। एशियन लायन्स के कप्तान मिसबाह उल हक ने युसुफ की पारी के बारे में कहा, ‘‘उसने जिस तरह की फॉर्म दिखायी, ऐसा लगा कि वह सीधे आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) खेलकर आ रहा हो।'' महाराजा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।

इरफान पठान ने अपने पहले ओवर में मोहम्मद हफीज (16) और मोहम्मद यूसुफ (एक) के विकेट निकाल दिये। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर दो विकेट लिये तथा बाद में 10 गेंदों पर नाबाद 22 रन की पारी भी खेली। एशियन लायन्स की तरफ से उपुल थरंगा ने 66 और मिसबाह ने 44 रन बनाये। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com