KKR के ऑलराउंडर रमनदीप सिंह पर BCCI का एक्शन, 'इस' मामले में ठोका जुर्माना

गुजरात टाइटंस के बाद अब कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर रमनदीप सिंह को भी BCCI की फटकार लगी है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए खेल में रमनदीप सिंह पर 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
Ramandeep fined for violating IPL code of conduct
कोलकाता नाइट राइडर्स के ऑलराउंडर रमनदीप सिंह (सौजन्य: सोशल मीडिया)
Updated on

कोलकाता: कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders, KKR) के ऑलराउंडर रमनदीप सिंह (Ramandeep Singh) पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ शनिवार को यहां खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) मैच के दौरान आईपीएल ( IPL 2024) की आचार संहिता (Code of Conduct) का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इस 27 वर्ष के खिलाड़ी ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.20 के तहत लेवल एक का अपराध किया।

उन्होंने अपना अपराध और मैच रेफरी की सजा स्वीकार कर ली है। आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन पर मैच रेफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है। केकेआर ने बारिश से प्रभावित इस मैच में मुंबई इंडियंस को 18 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। रमनदीप ने इस मैच में आठ गेंद पर 17 रन बनाए।

(एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com