जानें आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

Women's T20 World Cup 2023
PIC: ICC/Twitter
Published on: 
Updated on: 

-विनय कुमार

महिला क्रिकेट की दुनिया का विश्वयुद्ध नए साल के आरंभ में शुरू होगा। साल 2023 के फरवरी की 10 तारीख़ को ICC T20 Women's World Cup, 2023 Tournament शुरू होगा और फरवरी के आखिरी हफ्ते तक चलेगा। यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट का खिताबी मैच, यानी फाइनल मैच 26 फरवरी को निर्धारित किया गया है। हालांकि, विशेष परिस्थितियों के मद्देनजर 27 फरवरी को एक रिजर्व डे के के तौर पर रखा गया है। आपको याद दिला दें कि ऑस्ट्रेलिया ने अब तक 5 बार वर्ल्ड कप जीते हैं।

गौरतलब है कि इस वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम की पहली भिड़ंत पाकिस्तानी महिला टीम के खिलाफ 12 फरवरी को होगी। इस टूर्नामेंट में कुल 10 देशों की टीम हिस्सा ले रही हैं।

ICC T20 Women's World Cup, 2023 की टीमें

ग्रुप 1 : ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, श्रीलंका और बांग्लादेश।

ग्रुप 2 : इंग्लैंड, भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड।

महिला वर्ल्ड कप, 2023 का शेड्यूल

10 फरवरी : साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका, केप टाउन

11 फरवरी : वेस्ट इंडीज बनाम इंग्लैंड, पार्ली

11 फरवरी : ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, पार्ली

12 फरवरी : भारत बनाम पाकिस्तान, केप टाउन

12 फरवरी बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, केप टाउन

13 फरवरी : आयरलैंड बनाम इंग्लैंड, पार्ली

13 फरवरी : साऊथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, पार्ली

14 फरवरी : ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश, गक्बेरहा

15 फरवरी : वेस्ट इंडीज बनाम भारत, केप टाउन

15 फरवरी : पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, केप टाउन

16 फरवरी : श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया, गक्बेरहा

17 फरवरी : न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, केप टाउन

17 फरवरी : वेस्ट इंडीज बनाम आयरलैंड, केप टाउन

18 फरवरी : इंग्लैंड बनाम भारत, गक्बेरहा

18 फरवरी : साउथ अफ्रीका बनाम, ऑस्ट्रेलिया 

19 फरवरी : पाकिस्तान बनाम वेस्ट इंडीज, पार्ली

19 फरवरी : न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका, पार्ली

20 फरवरी : आयरलैंड बनाम भारत 

21 फरवरी : इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, केप टाउन

21 फरवरी : साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, केप टाउन

23 फरवरी : सेमी-फाइनल 1, केप टाउन

24 फरवरी : रिजर्व डे, केप टाउन

24 फरवरी : सेमी-फाइनल 2, केप टाउन

25 फरवरी : रिजर्व डे, केप टाउन

26 फरवरी : फाइनल, केप टाउन

Navbharat Live
navbharatlive.com