- Hindi News »
- Sports »
- Kidambi Srikanth Reached Semi Finals Of Malaysia Masters Badminton Tournament
किदाम्बी श्रीकांत मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचे, फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को हराया
भारत के किदाम्बी श्रीकांत ने मलेशिया मास्टर्स में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 65वीं रैंकिंग के श्रीकांत ने 18वें रैंक के पोपोव को 24-22, 17-21, 22-20 से हराया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

किदाम्बी श्रीकांत (फोटो-सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत ने मलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 65वीं रैंकिंग पर काबिज श्रीकांत ने क्वार्टरफाइनल में दुनिया के 18वें नंबर के पोपोव को कड़ी टक्कर देते हुए एक घंटे 14 मिनट में 24-22 17-21 22-20 से शिकस्त दी।
श्रीकांत का सामना अंतिम चार में जापान के युशी टनाका से होगा। इस तरह विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों की टीम स्पर्धा के रजत पदक विजेता भारतीय का यह एक साल में पहला सेमीफाइनल होगा। टनाका ने शनिवार को पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में टोमा जूनियर के भाई क्रिस्टो पोपोव को 21-18 16-21 21-6 से पराजित किया था। पुरुष एकल का दूसरा सेमीफाइनल जापान के चौथे वरीय कोडाई नारोका और चीन के दूसरे वरीय लि शि फेंग के बीच खेला जाएगा।
ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी हुई बाहर
ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की मिश्रित युगल जोड़ी शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में हारकर बाहर हो गई थी जिससे श्रीकांत बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट में एकमात्र भारतीय बचे हैं। कपिला और क्रास्टो ने चीन के शीर्ष वरीय जियांग झेन बांग और वेई या जिन की जोड़ी को पहले गेम में कड़ी चुनौती पेश की लेकिन लय गंवा बैठे और 35 मिनट तक चले मुकाबले में 22-24 13-21 से हारकर बाहर हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
कौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
विनेश फोगाट की बड़ी जीत, दिल्ली हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अयोग्य घोषित करने के फैसले पर WFI को लगाई फटकार
खतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
भारतीय महिला टीम इंग्लैंड रवाना, T20 World Cup 2026 मिशन के लिए तैयार हरमन एंड कंपनी
श्रीकांत ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
गुंटूर के 32 वर्षीय खिलाड़ी श्रीकांत पिछले कुछ सत्र से फॉर्म और फिटनेस से जूझ रहे हैं। उन्होंने हालांकि क्वालीफायर में संघर्ष किया लेकिन अब लगातार पांच जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। श्रीकांत ने कहा कि मुझे किसी टूर्नामेंट में इतने मैच जीते हुए काफी समय हो गया है और मुझे उम्मीद है कि मैं ऐसा करना जारी रखूंगा।
जीत के बाद श्रीकांत ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि मैं हमेशा खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करता रहा हूं और यह जीत साबित करती है कि मैं जो भी कर रहा हूं वह कारगर हो रहा है। वर्ष 2022 में भारत की ऐतिहासिक थॉमस कप जीत का हिस्सा रहे श्रीकांत इससे पहले 2021 ऑरलियन्स मास्टर्स और 2023 फ्रेंच ओपन में दो बार टोमा से हार चुके थे। लेकिन इस बार उन्होंने बाजी पलट दी और लगातार दबदबा बनाते हुए 74 मिनट में जीत हासिल की।
श्रीकांत इस साल थाईलैंड ओपन सुपर 300 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। उनका अंतिम सेमीफाइनल 2023 में स्विस और मकाऊ टूर्नामेंट में हुआ था। अब उनका मुकाबला टनाका से है जिन्होंने टूर्नामेंट में साथी भारतीय एचएस प्रणय का अभियान समाप्त किया था। श्रीकांत अब हिसाब बराबर करने के लिए उत्सुक होंगे। (भाषा इनपुट के साथ)
Kidambi srikanth reached semi finals of malaysia masters badminton tournament
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
डिनर टेबल पर पसरा सन्नाटा, आमरस खाते ही एक-एक कर गिरने लगे परिवार के सदस्य, भाई की सतर्कता ने बचाई जान
May 23, 2026 | 08:20 PMकौन है क्रोएशिया का यह धाकड़ बल्लेबाज? जिसने T20I की पहली 4 पारियों में ही रच दिया इतिहास
May 23, 2026 | 08:15 PMकंपनियों को सब्सिडी वाले खाद को जोड़ने पर रोक, कार्रवाई के निर्देश, टीमें रखेंगी कड़ी नजर
May 23, 2026 | 07:48 PMBullet Train Project ने पकड़ी रफ्तार, देश की पहली अंडर सी टनल के लिए मशीनों ने संभाला मोर्चा
May 23, 2026 | 07:44 PMबांद्रा पूर्व की सियासी जंग: किरीट सोमैया को दिखे बांग्लादेशी, तो जीशान को मासूम… महायुति में तालमेल की कमी?
May 23, 2026 | 07:31 PMबिना टिकट यात्रा पर रेलवे सख्त, गोंदिया स्टेशन पर टिकट जांच अभियान, 545 यात्रियों पर कार्रवाई
May 23, 2026 | 07:19 PMगोंदिया में 3 जून से चलेगा बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान, नगर परिषद का सख्त फैसला, अतिक्रमणकारियों को चेतावनी
May 23, 2026 | 07:15 PMवीडियो गैलरी

Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM













