Khelo India Youth Games 2025 में महाराष्ट्र का दबदबा, मेजबान बिहार का हाल बेहाल

महाराष्ट्र ने राष्ट्रीय खेलों में 34 पदकों के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जिसमें 13 स्वर्ण शामिल हैं। कर्नाटक और राजस्थान ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता ने देशभर के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं।
Khelo India Youth Games 2025 में महाराष्ट्र का दबदबा, मेजबान बिहार का हाल बेहाल
महाराष्ट्र के खिलाड़ी मेडल जीतने के बाद (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

स्पोर्ट्स डेस्क: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का आयोजन बिहार में किया जा रहा है। यूथ गेम्स की शुरुआत 4 मई से हो गई है। इसमें महाराष्ट्र की टीम ने सबसे ज्यादा पदक अपने नाम किया है। महाराष्ट्र ने अब तक 34 पदक जीते हैं। जिसमें 13 गोल्ड, 11 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज मेडल भी शामिल है।

राजस्थान की साइकिलिस्ट हर्षिता जाखड़ ने खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) में महाराष्ट्र की तैराक अदिति सतीश हेगड़े के साथ दो स्वर्ण पदक जीतकर सुर्खियां बटोरी। महाराष्ट्र के बाद राजस्थान की टीम है। जो अब तक 9 गोल्ड मेडल के साथ 15 पदक अपने नाम किए।

खेलो इंडिया का पदक तालिका

क्रमांक राज्य स्वर्ण पदक रजत पदक कांस्य पदक कुल पदक
1 महाराष्ट्र 13 11 10 34
2 राजस्थान 9 3 3 15
3 कर्नाटक 5 10 3 18
4 मध्य प्रदेश 4 0 2 6
5 झारखंड 3 2 3 8
6 तेलंगाना 3 0 2 5
7 पंजाब 2 4 3 9
8 दिल्ली 2 2 8 12
9 गुजरात 2 2 2 6
10 मणिपुर 2 2 2 6
11 चंडीगढ़ 2 1 1 4
12 हरियाणा 1 4 6 11
13 तमिलनाडु 1 3 5 9
14 उत्तर प्रदेश 1 3 3 7
15 केरल 1 2 0 3
16 आंध्र प्रदेश 1 1 4 6
17 असम 1 0 1 2
18 बिहार 0 3 3 6
19 अंडमान और निकोबार द्वीप 0 0 1 1
20 छत्तीसगढ़ 0 0 1 1
21 मेघालय 0 0 1 1
22 नागालैंड 0 0 1 1
23 पश्चिम बंगाल 0 0 1 1

राजस्थान ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। जिसमें उसे 9 स्वर्ण पदक प्राप्त हुए और कुल 15 पदक के साथ वह दूसरे स्थान पर रहा। वहीं कर्नाटक ने 5 स्वर्ण, 10 रजत और 3 कांस्य पदकों के साथ 18 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया। मध्य प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, पंजाब और दिल्ली जैसे राज्यों ने भी शानदार प्रयास किए। दिल्ली ने विशेष रूप से 8 कांस्य पदकों के साथ सबका ध्यान खींचा, जबकि हरियाणा ने कुल 11 पदक जीते, हालांकि उसमें सिर्फ एक ही स्वर्ण पदक था। नीचे के पायदानों पर रहे राज्य जैसे बिहार, असम, छत्तीसगढ़, नागालैंड और पश्चिम बंगाल ने भी खेलों में भागीदारी से अपना उत्साह और समर्पण दर्शाया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की मेहनत, राज्य सरकारों के सहयोग और प्रशिक्षकों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

बिहार कर रहा खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी

इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी बिहार को मिली है। बिहार के अलावा खेलो गेम्स का आयोजन दिल्ली में किया जा रहा है। बिहार में इस खेल का आयोजन पटना, राजगीर, बेगुसराय, गया और भागलपुर में किया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com