- Hindi News »
- Sports »
- Kabaddi World Cup 2025 India Defeated Italy In A One Sided Match
Kabaddi World Cup 2025: भारत ने टूर्नामेंट में की धमाकेदार शुरुआत, एक तरफा मुकाबले में इटली को चटाई धूल
- Written By: मृणाल पाठक
कबड्डी विश्व कप 2025 का आगाज हो गया है। भारत ने इटली के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में 64-22 से जीत दर्ज की। इस मैच में इटली पूरी तरह फ्लॉप रहा। भारतीय रेडर्स और डिफेंडर्स ने मिलकर इटली को हरा दिया।

भारत ने इटली को हराया (सोर्स- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: कबड्डी विश्व कप 2025 की शुरुआत हो गई है। जहां भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। इटली के खिलाफ एक तरफा मुकाबले में भारत ने 64-22 से जीत दर्ज की है। इस मैच में इटली पूरी तरह फ्लॉप रही। भारतीय रेडर्स और डिफेंडर्स ने मिलकर इटली को धूल चटाई है।
गत विजेता रह चुकी टीम इंडिया के रेडर्स ने जोरदार शुरुआत की और पहले क्वार्टर में ही 15-2 की बढ़त बना ली। भारतीय खिलाड़ी इस बढ़त को अंत तक कायम रखने में सफल भी रहे। बता दें कि यह पहला मौका है जब कबड्डी विश्व कप का आयोजन एशिया से बाहर किया जा रहा है।
Well that was some morning of action! Here’s a round up of the results so far… with four games remaining of day one in Wolverhampton.#kabaddi #kwc25 pic.twitter.com/mn110jTIrg — kabaddiworldcup2025 (@kabaddiwc2025) March 17, 2025
भारतीय डिफेंडर्स ने इस मुकाबले में अपना कमाल दिखाया और जल्द ही इटली को ऑलआउट कर दिया। पहले क्वार्टर के अंत तक टीम इंडिया ने 15-2 की बड़ी बढ़त बना ली। जहां इटली के रेडर्स अंक लेने के लिए तरसते नजर आए, वहीं डिफेंडर्स भारतीय रेडर्स को रोकने में पूरी तरह से नाकाम रहे।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ सिल्क नहीं, भारत की संस्कृति है मूंगा और शिरूई लिली सिल्क, जिसे मोदी ने मेलोनी को किया गिफ्ट
India Italy Relations: ‘मेलोडी’ रील से इतर समझें हकीकत, आखिर भारत के लिए क्यों गेमचेंजर साबित होगा इटली?
ऑन-कैमरा अश्लील कमेंट्स फिर ब्रेकअप, इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी के ‘अनमैरिड’ रहने के पीछे की पूरी कहानी!
Explainer: मनमोहन सरकार में खराब हुआ रिश्ता, मोदी ने बदली तस्वीर; आजादी से अब तक कैसा रहा भारत-इटली का संबंध?
पहले हाफ के अंत तक भारतीय टीम ने अपनी बढ़त को 36 अंकों तक पहुंचा दिया। इटली रेडर्स ने काफी कोशिश की, लेकिन सतर्क भारतीय डिफेंडरों की नाक के नीचे से अंक हासिल करने में हर बार असफल रहे। भारतीय रेडर्स ने दूसरे हाफ में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारतीय टीम ने अपनी बढ़त 50 तक पहुंचा दी। तीन क्वार्टर के बाद भारतीय टीम 52 के स्कोर पर पहुंच गई, जबकि इटली 17 पर था। चौथे हाफ में भी कहानी यही रही और भारतीय रेडर्स आसानी से अंक हासिल करने में सफल रहे। आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम रखा और मैच 64-22 से जीत लिया। आपको बता दें कि पिछले विश्व कप में भारतीय टीम ने इराक को हराकर खिताब जीता था। भारत का अगला मैच आज स्कॉटलैंड के खिलाफ है।
Kabaddi world cup 2025 india defeated italy in a one sided match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PM‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














