- Hindi News »
- Sports »
- Kabaddi World Cup 2025 Final
Kabaddi World Cup 2025 Final: भारत और इंग्लैंड के बीच आज होगा खिताबी मुकाबला, जानें कहां देखें मैच का लाइव टेलीकास्ट
- Written By: मृणाल पाठक
भारतीय टीम फाइनल में इंग्लैंड का सामना करने वाली है। फाइनल मैच रोमांचक होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों ही टीम शानदार फॉर्म में है। भारतीय टीम के कप्तान मंथिराम अरुमुगम हैं। इंग्लैंड की कमान हरदीप सिंह के हाथों में है।

कबड्डी विश्व कप 2025 का फाइनल भारत बनाम इंग्लैंड (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kabaddi World Cup 2025: कबड्डी विश्व कप 2025 में भारतीय टीम धमाल मचा रही है। इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारतीय पुरुष टीम ने वेल्स को 93-37 से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। सेमीफाइनल में भारतीय कबड्डी टीम का काफी आक्रामक देखने मिला। जबकि, वेल्स की टीम उनके सामने फिसड्डी नजर आई। अब भारतीय टीम आज 23 मार्च को फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड से भिड़ेगी।
सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने वेल्स के खिलाफ काफी अच्छा प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा और वेल्स के खिलाड़ी उनके सामने संघर्ष करते नजर आए। भारतीय रेडर्स ने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। अब भारत को फाइनल में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
इन दिग्गजों के हाथ में कप्तानी
भारतीय टीम फाइनल में इंग्लैंड का सामना करने वाली है। इंग्लैंड ने कबड्डी विश्व कप के सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड को 84-36 से हराया था। ऐसे में फाइनल मैच रोमांचक होने की उम्मीद है। बता दें कि पुरुष कबड्डी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय टीम के कप्तान मंथिराम अरुमुगम हैं। वहीं, इंग्लैंड की कमान हरदीप सिंह के हाथों में है।
सम्बंधित ख़बरें
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
खिताबी भिड़ंत पर मंडराया संकट! अगर बारिश में धुला RCB vs GT का फाइनल, तो इस टीम के हाथ लगेगी चमचमाती ट्रॉफी
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
FIFA World Cup ब्रॉडकास्ट डील लगभग पक्की! भारत में लाइव मैच दिखाने के लिए इतने करोड़ रुपये दे सकता है ZEE
यहां देखें लाइव टेलीकास्ट
जानकारी के लिए बता दें कि पुरुष कबड्डी विश्व कप 2025 में कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया है, जिसमें से भारत और इंग्लैंड ने फाइनल में जगह बनाई है। बाकी 8 टीमें बाहर हो गईं। यह कबड्डी विश्व कप इंग्लैंड में खेला जा रहा है। फैंस इस विश्व कप का सीधा प्रसारण बीबीसी आईप्लेयर, ओलंपिक चैनल, डीडी स्पोर्ट्स और विलो टीवी समेत कई चैनलों के जरिए देख सकेंगे।
खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
महिला कबड्डी विश्व कप 2025 के फाइनल में
गौरतलब है कि महिला कबड्डी विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम और इंग्लैंड टीम के बीच मुकाबला भी 23 मार्च को होगा। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में हांगकांग चीन को 53-15 से हराया। वहीं, इंग्लैंड की महिला कबड्डी टीम ने सेमीफाइनल में वेल्स को 72-25 से हराया। अब दोनों टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं।
Kabaddi world cup 2025 final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMहोर्मुज में मची खलबली! तेल टैंकरों के रास्ते पर दिखी संदिग्ध बारूदी सुरंग, ओमान ने जारी किया ‘रेड अलर्ट’
May 30, 2026 | 10:35 PM‘वोट चाहिए तो पहले गौ-माता को राष्ट्रमाता बनाओ’, शंकराचार्य का बड़ा ऐलान, सरकार को दिया अल्टीमेटम
May 30, 2026 | 10:30 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM













