Ireland के इस खिलाड़ी ने T20 World Cup में रचा अपने नाम इतिहास, New Zealand के खिलाड़ी हुए चित्त

Josh-Little
Published on: 
Updated on: 

विनय कुमार

आज शुक्रवार, 4 नवंबर को न्यूजीलैंड और आयरलैंड (NZL vs IRE T20 World Cup, 2022) के मुकाबले में न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) ने बढ़िया प्रदर्शन किया। उनके बल्ले से एक बेहतरीन हाफ सेंचुरी निकली। सेंचुरी की तरफ आज बढ़ते  कि आयरलैंड के गेंदबाज जोश लिटिल (Josh Little) ने उनको आउट कर दिया। और उसके अगले 2 गेंदों में और 2 बल्लेबाज़ों को पवेलियन का रास्ता दिखा हैट्रिक बनाई। 

गौरतलब है कि, यह इस ताज़ा वर्ल्ड कप की दूसरी हैट्रिक है। जोश लिटिल ने न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाज़ी के 19वें ओवर में हैट्रिक विकेट चटकाए। उन्होंने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson Captain New Zealand) को कैच आउट कराया। उसके बाद जेम्स नीशम (James Neesham) एलबीडब्ल्यू हुए।

Mitchell Santenar बने तीसरे शिकार

हैट्रिक गेंद पर Josh Little ने मिचेल सेंटनर को एलबीडबल्यू किया। इस तरह से उनकी हैट्रिक पूरी हुई और, यह इस ताज़ा वर्ल्ड कप की दूसरी हैट्रिक है। इससे पहले UAE के गेंदबाज़ पलानीयपन मयप्पन ने श्रीलंका के खिलाफ (UAE vs SRL T20 World Cup, 2022) Round-1 में हैट्रिक ली थी।

Josh Little बने T20 World Cup में Hat-trick लेने वाले 40वें बोल

T20 World Cup का इतिहास बताता है कि ICC T20 World Cup, 2007 के पहले सीजन में पहली हैट्रिक ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज ब्रेट ली (Brett Lee) ने ली थी। उन्होंने AUS vs BAN, T20 World Cup, 2007 मैच में  केप टाउन में वह हैट्रिक ली थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com