

नई दिल्ली: इंग्लैंड और आयरलैंड (ENG vs IRE) के बीच आज टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) टूर्नामेंट में मुकाबला खेला गया। जिसमें आयरलैंड ने उलटफेर कर दिया और इंग्लैंड को 5 रनों से मात दे दी। मैच बारिश की वजह से प्रभावित हुआ, जिसकी वजह से डकवर्थ लुइस के ज़रिए आयरलैंड ने 5 रनों से जीत दर्ज की। सुपर-12 में इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच यह मैच मेलबर्न में खेला गया।
इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचक था। इस मैच में इंग्लैंड पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 19.2 ओवरों में 157 रनों पर सिमट गई थी। आयरलैंड की तरफ से टीम के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने 47 गेंदों में 62 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के जड़े।
https://twitter.com/ICC/status/1585181425103429632
बाद में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बहुत ज़्यादा खराब रही। सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। जबकि एलेक्स हेल्स भी 7 बनाकर आउट हो गए। उसके बाद डेविड मलान ने कुछ देर इंग्लैंड की पारी संभाली, लेकिन फिर वह 35 रन बनाकर वो भी आउट हो गए। वहीं, बेन स्टोक्स (6) और हैरी ब्रूक (18) टीम के लिए कुछ खास कमाल नहीं कर पाए।
वहीं, आयरलैंड की गेंदबाजी की बात करें तो वो कमाल की रही। जोशुआ लिटिल ने 3 ओवरों में 16 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। जबकि बैरी मैकार्थी, फियोन हैंड और जॉर्ज डॉकरेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किए। बारिश शुरु होने से पहले इगंलैंड टीम आयरलैंड से 5 रन पीछे चल रही थी। आयरलैंड को इसी बात का फायदा मिला और टीम ने जीत दर्ज की।