

नई दिल्ली: आईपीएल (IPL 2024) शुरू होने से पहले कई पड़ाव आते हैं, जिसमें से एक है आईपीएल रिटेंशन (IPL 2024 Retention) डे, जो कि आज यानी 26 नवंबर को है। आज हर खिलाड़ी (IPL Players) को लेकर हर चीज़ साफ़ हो जाएगी कि कौन से प्लेयर्स कौन सी टीम का हिस्सा है और कौन से खिलाड़ी ऑक्शन (IPL 2024 Auction) के लिए उतरने वाले हैं। ऐसे में चलिए आपको अभी तक के बड़े अपडेट (IPL Retention Updates) के बारे में कुछ चीज़े बता दें…
दरअसल गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को लेकर कई तरह की बातें सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुंबई को हार्दिक के वेतन के रूप में 15 करोड़ रुपये और टाइटंस को ट्रांसफर फी का भुगतान करना पड़ेगा। ट्रांसफर फीस की रकम क्या है, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। लेकिन, हार्दिक को ट्रांसफर फीस का 50 प्रतिशत तक मिल सकता है। बता दें कि हार्दिक ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत भी मुंबई इंडियंस से 2015 में की थी।
https://twitter.com/sports_new92609/status/1728704994935988551
चेन्नई सुपर किंग्स ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस को रिलीज करने का फैसला किया है। प्रिटोरियस को आईपीएल 2023 में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था, जहां वह गेंदबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। प्रिटोरियस ने इंस्टाग्राम के जरिए सीएसके टीम मैनेजमेंट, कोच, खिलाड़ियों और फैंस को धन्यवाद दिया है। इसके अलावा प्रिटोरियस ने अगले सीजन के लिए टीम को शुभकामनाएं भी दी है।
इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। उनसे पहले इंग्लैंड के ही बेन स्टोक्स ने भी आईपीएल 2024 नहीं खेलने का फैसला किया था। जो रूट ने इस साल की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। रॉयल्स ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि वे रूट के फैसले का सम्मान करते हैं।
https://twitter.com/Haroon_HMM/status/1728463399204622625
आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक-एक खिलाड़ी की अदला बदली की है। आरसीबी से शाहबाज अहमद सनराइजर्स में आ गए हैं और सनराइजर्स के मयंक डागर की एंट्री आरसीबी में हो गई है।
https://twitter.com/IPL/status/1728628306453619181
मनीष पांडे और सरफराज खान ने आईपीएल टूर्नामेंट में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। इसी वजह से इन दोनों खिलाड़ियों को दिल्ली ने रिलीज कर दिया है।
https://twitter.com/Prasang_/status/1728701329927721232
दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और टीम के निदेशक सौरव गांगुली को पृथ्वी शॉ की क्षमताओं पर बेहद भरोसा है। जिसकी वजह से वह चोटिल होने के बावजूद दिल्ली के साथ बने रहेंगे। वहीं ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पृथ्वी आईपीएल 2024 के लिए फिट हो सकते हैं।
https://twitter.com/InsideSportIND/status/1728444763161162124
कोलकाता नाइट राइडर्स ने आउट ऑफ फॉर्म चल रहे ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है। इससे मिनी ऑक्शन से पहले टीम के पर्स 10.75 करोड़ रुपये का और बजट आ गया है।
https://twitter.com/ImVeeruu/status/1728682532101886273
केकेआर के पास शार्दुल को रिलीज करने से 10.75 करोड़ रुपये पर्स में आए हैं और पांच करोड़ रुपये मिलाकर इस टीम के पर्स में काफी बजट हो गया है। ऐसे में यह टीम आईपीएल मिनी ऑक्शन में बड़ा दांव खेल सकती है।