CSK को मात देने के बाद RR की खुशियों को लगी नज़र, कप्तान संजू सैमसन के साथ हुआ कुछ ऐसा...

ipl-2023-sanju-samson-fined-for-slow-over-rate-offence-chennai-super-kings-vs-rajasthan-royals-match
Updated on

चेन्नई: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) पर चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिये 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

आईपीएल (IPL 16) में धीमी ओवर गति फिर से बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है क्योंकि अधिकतर मैच चार घंटे से अधिक समय तक खिंच रहे हैं।

आईपीएल ने बयान में कहा,‘‘ यह टीम का आईपीएल आचार संहिता के तहत धीमी ओवर गति से जुड़ा पहला अपराध है, इसलिए कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।''

राजस्थान में आखिरी गेंद तक खिंचे इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को तीन रन से हराया था। राजस्थान की यह चार मैचों में तीसरी जीत है जबकि चेन्नई को इस सत्र में अपनी दूसरी हार का सामना करना पड़ा।(एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com