IPL 2023 को लेकर MS धोनी ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'वह अगले साल चेन्नई...'

ipl 2023 ms-dhoni-confirms-we-will-come-back-to-chepauk-next-year-in-ipl-2023
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया हैं। अब एम एस धोनी (MS Dhoni) सिर्फ आईपीएल (IPL) में खेलते हुए नज़र आते हैं। लेकिन, आईपीएल के अगले सत्र से पहले खबर आई थी कि, धोनी क्रिकेट के हर प्रारूप से संन्यास लेना चाहते हैं। हालांकि, सच्चाई कुछ और है। 

अब खुद धोनी इस बात की सच्चाई बताई हैं। उन्होंने पुष्टि की है कि, 'वह अगले साल आईपीएल में चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेलते नजर आएंगे।'

हाल ही में धोनी चेन्नई गए थे। इस दौरान फैंस ने ने घेर लिया। जब धोनी से पूछा गया कि वे आईपीएल 2023 में खेलने वाले हैं तो इसके जवाब में उन्होंने ने कहा, "हम अगले साल चेपॉक में वापस आएंगे।" धोनी  का यही बयान उनकी आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसके साथ ही उनकी एक तस्वीर भी इसके साथ शेयर की गई है।

बता दें कि, पिछले काफी समय से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आईपीएल मैच नहीं खेले गए हैं। कोरोना के कारण 2020 का पूरा और 2021 का आधा सीजन तो यूएई में खेला गया था। वहीं, आईपीएल 2022 के सीजन के लिए कुछ अलग तरह का बायो-बबल बनाया गया था। जिससे चेन्नई के स्टेडियम को आईपीएल के मैचों की मेजबानी नहीं मिल पाई थी। 

Navbharat Live
navbharatlive.com