लगातार मिल रही हार के बीच MI के फैंस के लिए अच्छी खबर, अगले मैच में होगी इस स्टार गेंदबाज की एंट्री

ipl 2023 jofra-archer-available-for-mi-vs-rr-weekend-match-ipl-2023-jofra-archer-minor-surgery-in-belgium
Published on
Updated on

मुंबई: 5 बार आईपीएल (IPL) का ख़िताब अपने नाम कर चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए यह सीजन अभी तक कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। बीती रात को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस (MI vs GT) के बीच मैच खेला गया। यह मैच गुजरात ने जीत लिया। मुंबई की इस हार से फैंस काफी निराश हो गए है। इसी बीच अब फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) अगले मुकाबले में उपलब्ध रहेंगे। 

25 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। जोफ्रा आर्चर  (Jofra Archer) मुंबई की प्लेइंग-11 से बाहर थे। उन्हें रेस्ट दिया गया था। हालांकि, अब वह 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ होने वाले मैच में नज़र आने वाले हैं। 

दरअसल, हाल ही में जोफ्रा  (Jofra Archer) की सर्जरी हुई थी। जिस कारण उन्हें गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में टीम में जगह नहीं मिली। मालूम हो कि, जोफ्रा आर्चर आईपीएल 2023 में मुंबई के पहले मैच में नज़र आए थे। लेकिन, बाद में उनके दाएं हाथ की कोहनी में कुछ समस्या हुई। जिसके कारण उनकी एक बेहद छोटी सी सर्जरी करनी पड़ी। वह मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू के बाद चार मैचों में नज़र नहीं आए। इस दौरान वह बेल्जियम में अपनी सर्जरी करा रहे थे।

जोफ्रा की बेहद छोटी सर्जरी हुए थी, जिसके लिए उन्हें महज दो से चार हफ्ते रेस्ट की सलाह दी गई थी। इस सर्जरी से रिकवर होने के बाद वह पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मैच में नज़र आए थे। हालांकि, इस मैच के दौरान उन्हें गेंदबाजी करने में थोड़ी दिक्कत हो रही थी। जिस वजह से उन्हें गुजरात के खिलाफ खेले गए मैच में आराम दिया गया था। अब यह खिलाड़ी अगले मुकाबले के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Navbharat Live
navbharatlive.com