

-विनय कुमार
IPL 2022 के सीज़न की आठवीं भिड़ंत शुक्रवार, 1 अप्रैल के दिन कोलकाता नाइट राइडर्स 'बनाम' पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS IPL 2022) थी। यह मुकाबला मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेला गया। यह मैच KKR के लिए ताज़ा सीजन का तीसरा और पंजाब किंग्स का दूसरा मुकाबला था। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सीज़न के अपने पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बढ़िया पटखनी दी थी। लेकिन, दूसरे मैच में RCB से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ, वहीं पंजाब किंग्स इससे पहले RCB को 5 विकेट से हराया था। शुक्रवार, 1 अप्रैल को खेले गए मैच में KKR के तेज गेंदबाज उमेश यादव (Umesh Yadav) ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम दर्ज़ करा लिया।
पावरप्ले में चटकाए 50 विकेट
IPL का इतिहास बताता है कि उमेश यादव (Umesh Yadav) पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। उमेश ने पावरप्ले में 50 विकेट चटकाए हैं। उमेश यादव के अलावा IPL के पावर प्ले में अन्य जिन खिलाड़ियों ने 50 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं, उनमें संदीप शर्मा 53, जहीर खान और भुवनेश्वर कुमार ने 52 विकेट चटकाए हैं।
पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज
Badhiya फॉर्म में हैं उमेश यादव
IPL 2022 के आरंभ से ही उमेश यादव बढ़िया फॉर्म में रहे हैं। IPL के पहले मैच में ही उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने 4 ओवर में 20 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'Player of The Match' भी चुना गया था। KKR का दूसरा मैच RCB से हुआ था। इस मैच को RCB ने 3 विकेट से जीत लिया था। इस मुकाबले में उमेश यादव ने 4 ओवर में 16 रन दे कर 2 विकेट चटकाए थे।