-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Ipl 2022 Sunrisers Hyderabad Vs Kolkata Knight Riders Sunrisers And Kkr To Face Each Other To Keep Hopes Alive
उम्मीदें जीवंत रखने के लिये एक दूसरे का सामना करेंगे सनराइजर्स और केकेआर
- Written By: काजल चोपड़े
केकेआर (KKR) के 12 मैचों में 10 अंक हैं और वह बाहर होने के कगार पर है।

पुणे: लगातार चार मैचों में हार के बाद वापसी के लिये संघर्षरत सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में अपनी उम्मीदें जीवंत रखने के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ शनिवार को यहां होने वाले मैच में गेंदबाजी से जुड़ी अपनी समस्याओं को दूर करना होगा। लगातार पांच मैचों में जीत के बाद लगातार चार हार से सनराइजर्स की आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। उसके 11 मैचों में 10 अंक हैं और उसे प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद जीवंत रखने के लिये बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे।
केकेआर (KKR) के 12 मैचों में 10 अंक हैं और वह बाहर होने के कगार पर है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम के केवल दो मैच बचे हुए हैं और इनमें जीत से भी वह 14 अंक तक ही पहुंच पाएगी जो कि प्लेऑफ में पहुंचने के लिये पर्याप्त नहीं हो सकते क्योंकि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) 12 मैचों में 14 अंक लेकर शीर्ष चार में बने हुए हैं। सनराइजर्स की पिछले मैचों में हार का मुख्य कारण उसके मुख्य गेंदबाजों वाशिंगटन सुंदर और टी नटराजन का चोटिल होना तथा तेज गेंदबाज उमरान मलिक का अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना है। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि सनराइजर्स के खिलाफ विपक्षी टीम ने पिछले चार मैचों में 190 से अधिक रन बनाये।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
खिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
आरसीबी (RCB) के खिलाफ पिछले मैच में सनराइजर्स ने फजलहक फारूकी और कार्तिक त्यागी को आजमाया लेकिन वे भी नहीं चल पाये, जिससे टीम की परेशानियां बढ़ गयी। बल्लेबाजी विभाग में सनराइजर्स के पास अच्छे बल्लेबाज हैं लेकिन कप्तान केन विलियमसन को अधिक जिम्मेदारी निभानी होगी। वह अभी तक केवल एक अर्धशतक लगा पाये हैं। अभिषेक शर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी है लेकिन यह युवा बल्लेबाज पारी को नहीं संवार पा रहा है।
राहुल त्रिपाठी, निकोलस पूरण और एडेन मार्कराम भी रन बना रहे हैं लेकिन सनराइजर्स के बल्लेबाजों को गेंदबाजों से सहयोग की जरूरत है। दूसरी तरफ केकेआर को अंतिम एकादश में लगातार बदलाव का खामियाजा भुगतना पड़ा है। उसकी टीम हालांकि मुंबई इंडियन्स पर जीत के बाद इस मैच में उतरेगी। केकेआर की टीम पावरप्ले में रन बनाने के लिये जूझ रही है। वेंकटेश अय्यर ने हालांकि बीच में बाहर किये जाने के बाद अच्छी वापसी की है।
पिछले मैच में टिम साउदी और पैट कमिन्स दोनों को अंतिम एकादश में शामिल किया गया था और इन दोनों ने मिलकर चार विकेट लिये। लेकिन रिपोर्टों के अनुसार कमिन्स आईपीएल के बाकी मैचों में नहीं खेल पाएंगे और वह कूल्हे की चोट से उबरने के लिये स्वदेश लौट रहे हैं। केकेआर की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले उमेश यादव पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पिछले मैच में नहीं खेल पाये थे। टीम को उम्मीद है कि वह जल्द फिट हो जाएंगे।
टीम इस प्रकार हैं :
कोलकाता नाइट राइडर्स: आरोन फिंच, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, बाबा इंद्रजीत, नीतीश राणा, प्रथम सिंह, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), अशोक शर्मा, पैट कमिन्स, रसिख डार, शिवम मावी, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती, अमन खान, आंद्रे रसेल, अनुकुल रॉय, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद नबी, रमेश कुमार, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स, शेल्डन जैक्सन।
सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरण, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, आर समर्थ, शशांक सिंह, रोमारियो शेफर्ड, मार्को यानसेन, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, सीन एबॉट, कार्तिक त्यागी, सौरभ तिवारी, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। (एजेंसी)
Ipl 2022 sunrisers hyderabad vs kolkata knight riders sunrisers and kkr to face each other to keep hopes alive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Odisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMAIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














