-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Ipl 2022 Mi Vs Dc Tim David On Rcb Captain Faf Du Plessis Message
‘मैच से पहले मुझे RCB के कप्तान का आया था मेसेज…’ मुंबई की जीत के हीरो टिम डेविड ने किया बड़ा खुलासा
- Written By: मृणाल पाठक

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के इस सीजन में भले ही मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, लेकिन टीम ने अपने इस सीजन के सफर का अंत जीत के साथ किया है। मुंबई ने अपने आखिरी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (MI beat DC) टीम को 5 विकेट करारी शिकस्त दी। इस हार के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ (IPL 2022 Playoff) में जाने का सपना भी टूट गया। वहीं मैच के बाद मुकाबले के हीरो रहे मुंबई के टिम डेविड (Tim David) ने एक बड़ा खुलासा किया है।
दरअसल, मैच के बाद टिम डेविड ने खुलासा करते हुए बताया कि आरसीबी (RCB) टीम के कप्तान फाफ डु (Faf Du Plessis) प्लेसिस ने उन्हें मैच से पहले एक मैसेज किया था। इस मैसेज में क्या था उन्होंने यह भी बताया। टिम डेविड ने बताया कि, ‘जीत के साथ सीजन का अंत करना शानदार अनुभव है। हालांकि, पिच पर बैटिंग करना थोड़ा मुश्किल था, क्योंकि बॉल रुक कर आ रही थी। ईशान किशन ने मुझसे पहले ही बता दिया था कि, इस पिच पर खेलना थोड़ा कठिन है। इसलिए मैं बॉल को ठीक से टाइम करने की कोशिश कर रहा था।’
सम्बंधित ख़बरें
‘देख ले! इंडिया’ में दिखी ब्लाइंड महिला क्रिकेटर्स की महागाथा, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने जज्बे को किया सलाम
दादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
IND vs ENG: 125 रन की हार के बाद टीम इंडिया के बचाव में उतरे गौतम गंभीर, बोले- एक मैच से टीम…
रांची से विश्व क्रिकेट के शिखर तक… आखिर कैसे बने करोड़ों दिलों के सबसे चहेते MS Dhoni?
टिम डेविड आगे कहते हैं कि, ‘मैच वाले दिन सुबह मुझे RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का मैसेज आया था। इस मैसेज में विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और फाफ की फोटो थी। जिन्होंने मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने के लिए MI टीम की ही जर्सी पहन रखी थी।’ बता दें कि, इस मैच में टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए महज़ 11 गेंदों में 34 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे थे।
मैच की बात करें तो, मुंबई टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जहां दिल्ली टीम ने मुंबई के सामने 160 रनों का टारगेट रखा। वहीं जवाब में मैदान पर उतरी मुंबई टीम ने 5 बॉल शेष रहते 160 रन बनाकर दिल्ली को 5 विकेट से हरा दिया। दिल्ली की इस हार से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को काफी फायदा पहुंचा है। दिल्ली की इस हार से टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है, जबकि RCB की प्लेऑफ में एंट्री हो गई है।
Ipl 2022 mi vs dc tim david on rcb captain faf du plessis message
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














