

मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL 2022) में आज 23 अप्रैल को पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस (KKR vs GT) के बीच होने जा रहा है। गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) इस मैच में वापसी कर सकते हैं। वहीं KKR के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पूरी कोशिश करेंगे कि वह जीत की पटरी पर वापस आ सकें। ऐसे में यह मैच बहुत दिलचस्प और रोमांचक हो सकता है। यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है।