-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Ipl 2022 Auction Young U 19 Players Who Could Go For Big Money In The Upcoming Mega Auction Read Here
अबकी IPL MEGA AUCTION में इन U-19 युवा खिलाड़ियों पर लगेगी बड़ी बोलियां, बेबी डिविलियर्स भी चर्चे में
- Written By: सुभाष यादव

-विनय कुमार
IPL का इतिहास गवाह है कि पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw), यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal), कार्तिक त्यागी (Kartik Tyagi) समेत कई युवा खिलाड़ियों ने भारत के अंडर-19 टीम से आकर IPL टूर्नामेंट में खूब धमाल मचाया है। गौरतलब है कि, इस साल के U-19 वर्ल्ड कप में (ICC U-19 World Cup 2022) राज बावा (Raj Bawa), विक्की ओस्टवाल (Vicky Ostwal), हरनूर सिंह (Harnoor Singh), कप्तान यश ढुल (Yash Dhull Captain U-19 Team India) समेत कई खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों की निगाहें टिकी होंगी। इससे साफ है कि फरवरी के महीने में IPL MEGA AUCTION, 2022 में कई युवा खिलाड़ियों पर बड़ी बोली लग सकती है।
पहले के नियमों की बात की जाए तो, IPL 2008 में विराट कोहली (Virat Kohli) और रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) को ड्राफ्ट सिस्टम के तहत टीमों से जोड़ा गया था। गौरतलब है कि पहले U-19 के खिलाड़ियों को आईपीएल की नीलामी में शामिल करने का प्रावधान नहीं था। लेकिन, अब नियम बदल चुके हैं। पिछले कुछ सालों में IPL में कई ऐसे खिलाड़ी आए हैं, जिन्होंने U-19 के बाद आईपीएल में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
नागपुर: हैंडबॉल छोड़ एथलेटिक्स चुना… अब देश के लिए दौड़ेंगे अनिकेत नलवड़े
देखा जाए तो IPL एक तरह से U-19 खिलाड़ियों के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने का बढ़िया रास्ता बन गया है। बीते कुछ सालों में रवि बिश्नोई, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल जैसे कई खिलाड़ी हुए जिन्होंने IPL में अपने जानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया में एंट्री ली। आइए जानें ऐसे कुछ खिलाड़ियों के नाम, जिनपर IPL Mega Auction, 2022 में बड़ी बोली लग सकती है।
हरनूर सिंह (Harnoor Singh)
हरनूर सिंह (Harnoor Singh) ने आयरलैंड के खिलाफ (IND U-19 vs IRE U-19 ICC World Cup, 2022) मौजूदा अंडर-19 वर्ल्ड कप में 88 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी। यही नहीं, बीते कुछ दिनों में उन्होंने अपनी बैटिंग से सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस वक्त वे India U-19 Team के अहम बल्लेबाज हैं। यकीनन, उनकी शानदार बल्लेबाजी कौशल को देखते हुए आईपीएल फ्रेंचाइजी की टीमों की निगाहें होंगी।
अंगक्रिश रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi)
भारतीय U-19 टीम के ओपनर अंगक्रिश रघुवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। ताजा वर्ल्ड कप में आयरलैंड के खिलाफ (IND U-19 vs IRE U-19 ICC World Cup, 2022) 79 रन और यूगांडा के खिलाफ (Uganda U-19 vs India U-19) 144 रनों की जानदार पारियां खेलकर उन्होंने बढ़िया हलचल मचाया है। आगामी मेगा नीलामी में उन पर भी बड़ी बोलियां लग सकती हैं।
राज बावा (Raj Bawa)
भारतीय U-19 टीम के ऑल-राउंडर राज बावा (Raj Bawa all rounder) ताज़ा ICC U-19 World Cup, 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ (IND U-19 vs SA U-19) जहां 4 विकेट चटकाए थे, वहीं उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ (IRE U-19 vs IND U-19) 42 रनों की बढ़िया पारी भी खेली थी। यूगांडा के खिलाफ (UGA U-19 vs IND U-19) उन्होंने 108 गेंदों में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 162 रन बनाए थे। बेशक, इस ऑल-राउंडर पर भी बड़ी बोलियां लग सकती हैं।
यश ढुल (Yash Dhull)
भारतीय U-19 टीम (IND U-19 Team) के कप्तान यश ढुल (Yash Dhull Captain) इस सीजन की IPL का ट्रंप कार्ड साबित हो सकते हैं। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) से प्रियम गर्ग (Priyam Garg) तक इस फॉर्मेट के कुछ जानदार कप्तानों ने आईपीएल की टीमों में अपनी जगह बनाई है। कोविड से संक्रमित होने से पहले यश ढुल (Yash Dhull) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ (SA U-19 vs IND U-19 ICC U-19 World Cup, 2022) मौजूदा वर्ल्ड कप में 82 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली थी। फरवरी में होने जा रही आईपीएल की मेगा नीलामी में उन पर भी धन की भारी बारिश की संभावना है।
विक्की ओस्टवाल (Vicky Ostwal)
India U-19 Team के मौजूदा स्क्वॉड में विक्की ओस्टवाल (Vicky Ostwal) बेस्ट बोलर हैं। ताज़ा ICC U-19 World Cup, 2022 में भी उन्होंने अपने आपको साबित किया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ (SA U-19 vs IND U-19) खेले गए मैच में उन्होंने 28 रन देकर 5 विकेट चटकाए। आमतौर पर आईपीएल में टीमों को ऐसे स्पिन गेंदबाजों की तलाश रहती है, जिनकी गेंदबाजी में मिस्ट्री टच हो। इस नजरिए से विक्की ओस्टवाल (Vicky Ostwal) पर भी बड़ी बोलियां लग सकती हैं।
इस प्रकार इन 5 U-19 भारतीय खिलाड़ियों पर IPL Mega Auction, 2022 में बड़ी बोलियां लग सकती हैं। इनके अलावा भी कई युवा खिलाड़ी, जो अलग-अलग देशों से हैं और मौजूदा ICC U-19 World Cup, 2022 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, इनपर भी नज़रें होंगी उनमें सबसे चर्चित नाम है बेबी डी विलियर्स (Baby de Villiers) का।
Ipl 2022 auction young u 19 players who could go for big money in the upcoming mega auction read here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMOdisha SSB Recruitment 2026: जूनियर असिस्टेंट/क्लर्क के 14 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स 18 अगस्त तक करें आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:51 PMभाजपा के MLA किसन कथोरे ने कुलगांव-बदलापुर नगर परिषद को महानगर पालिका का दर्जा देनी की विधानसभा में मांग की
Jul 02, 2026 | 10:40 PMसात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
Jul 02, 2026 | 10:38 PMईरान रवाना होगा भारतीय प्रतिनिधिमंडल, खामेनेई के अंतिम संस्कार में करेगा शिरकत; जानें कौन-कौन हो रहा शामिल
Jul 02, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














