आईपीएल में आज आमने-सामने होंगे ऋषभ पंत और विराट कोहली, दिल्ली-बैंगलोर की ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

DC Vs RCB
Updated on

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में आज 56वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Delhi Capitals Vs Royal Challengers Bangalore) के बीच होने जा रहा है। आरसीबी और डीसी (IPL 2021, DC Vs RCB) के बीच यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7.30 बजे खेला जाएगा। ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम दिल्ली ने 13 मैचों में से 10 में जीत हासिल की है। जबकि विराट की टीम ने 13 मैचों में आठ में जीत हासिल की है। विराट के धुरंधर जब आज मैदान पर उतरेंगे तो उसकी निगाह टॉप 2 में पहुंचने की होगी। 

ज्ञात हो कि आईपीएल में पंत की अगुवाई वाली दिल्ली की टीम पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। जबकि आरसीबी का भी यही हाल है। हालांकि विराट की टीम नंबर 2-3 की लड़ाई लड़ेगी। वैसे दिल्ली कैपिटल्स ने भले ही इस सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। लेकिन आज के मैच में भी विराट की बैंगलोर का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। दरअसल दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मैच हुए हैं। जिसमें से चेन्नई ने 15 में जीत दर्ज की है और दिल्ली कैपिटल्स ने 10 में विजय प्राप्त की है। जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। 

ऐसी हो सकती है टीमों की संभावित प्लेइंग XI-

दिल्ली कैपिटल्स (DC) 

पंत की टीम के संभावित प्लेइंग 11 में पृथ्वी शॉ, शिखर धवन,  श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रिपल पटेल, शिमरोन हेटमायर, आर अश्विन, आवेश खान, एनरिच नॉर्टजे और कागिसो रबाडा को जगह दी जा सकती है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) 

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11 में विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पद्दीकल, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डैन क्रिश्चियन, वनिन्दु हसरंगा, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल को शामिल किया जा सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com