Kho Kho World Cup: भारतीय महिला टीम ने बनी पहली विश्व विजेता, नेपाल को हराकर जीता खिताब

भारतीय महिला टीम ने पहली खो-खो वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नेपाल को 78-40 से हराकर भारतीय टीम ने फर्स्ट सीजन के खिताब पर कब्जा जमाया।
WOMENS KHO KHO
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय महिला टीम ने पहली खो-खो वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए नेपाल को 78-40 से हराकर भारतीय टीम ने फर्स्ट सीजन के खिताब पर कब्जा जमाया। इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम का जलवा कायम रहा और नेपाल को हराकर बड़ी जीत हासिल की।

इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने गति, रणनीति और कौशल का शानदार नमूना पेश करते हुए मैच की शुरुआत से अंत तक अपना दबदबा बनाये रखा। नेपाल ने टॉस जीतकर भारत को अटैक करने को आमंत्रित किया।

कप्तान प्रियांक इंगले के नेतृत्व में भारतीय खिलाड़ियों ने पहले टर्न में नेपाल को एक बार भी ड्रीम रन करने का मौका नहीं दिया और 34-0 की बढ़त बना ली। नेपाल ने दूसरे टर्न में अटैक करते हुए 24 अंक बनाकर वापसी की लेकिन इस दौरान बी चैत्रा ने ड्रीम रन पूरा कर भारत को भी एक अंक दिलाया।

दो टर्न के बाद भारत की बढ़त 35-24 की हो गयी। भारतीय टीम तीसरे टर्न में अटैक करते हुए मैच पर पूरी तरह से हावी हो गयी। तीसरे टर्न में भारतीय महिला टीम ने ऐसा प्रदर्शन किया कि जीत सुनिश्चित हो गया था। तीसरे टर्न के बाद भारतीय महिला टीम ने 73-24 की बढ़त के साथ जीत को लगभग पक्का कर लिया। चैत्रा ने चौथे टर्न में भी ड्रीम रन से पांच अंक जुटा कर नेपाल के खिलाड़ियों को परेशान किया। नेपाल की टीम इस टर्न में 16 अंक ही जुटा सकी।

पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही भारतीय महिला टीम

भारतीय महिला टीम ने इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में ही साउथ कोरिया के खिलाफ 157 अंकों से जीत दर्ज की थी। साउथ कोरिया को 175-18 से हराया था। इसके बाद ईरान के खिलाफ भी भारतीय महिला टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मैच 100-16 से जीता था। भारत ने अपने आखिरी मैच में मलेशिया को 100-20 से शिकस्त दी थी। भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल मुकाबला 66-16 से जीता था। अब फाइनल जीतकर भारतीय महिला टीम पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com