-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Indian Kho Kho Federation Selected For Ficci India Sports Award
फिक्की के इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड के लिए चुना गया भारतीय खो-खो महासंघ
- Written By: रीना पंवार
KKFI के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने इस पुरस्कार को ग्रामीण स्तर पर खो-खो खेलने वाले उन खिलाड़ियों को समर्पित किया जो बिना सरकारी प्रोत्साहन के इस खेल को अभी तक जिन्दा रखे हुए हैं।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : भारतीय खो-खो महासंघ (KKFI) को बेस्ट नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन 2024 के लिए चुना गया है। इसे लेकर उद्योग मंडल फिक्की ने कहा कि भारतीय खो-खो महासंघ (KKFI) को खेलों में उसके सराहनीय योगदान के लिए इंडिया स्पोर्ट्स अवार्ड 2024 से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार 14वें ग्लोबल स्पोर्ट्स सम्मेलन के दौरान 30 नवंबर को प्रदान किया जाएगा।
फेडरेशन ऑफ इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने रविवार को अपने बयान में कहा कि KKFI को ‘बेस्ट नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन 2024′ चुना गया है। यह पुरस्कार ग्लोबल स्पोर्ट्स सम्मेलन के दौरान KKFI के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल को प्रदान किया जायेगा।
30 नवंबर को किया जाएगा सम्मानित
इस संबंध में फिक्की ने केकेएफआई को सूचित करने के लिए एक पत्र भी भेजा है। अपने पत्र में फिक्की में कहा है, ‘‘खेलों में आपके (KKFI के) योगदान और समर्पण ने न केवल उत्कृष्ठता के मानक स्थापित किये हैं बल्कि असंख्य खिलाड़ियों को जीवन में ऊंचाइयां छूने के लिए प्रेरित किया है।” यह कार्यक्रम फिक्की टर्फ 2024: 14वें ‘ग्लोबल स्पोर्ट्स’ शिखर सम्मेलन का हिस्सा है।
सम्बंधित ख़बरें
जंतर-मंतर पर नया बवाल, CJP का दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप; बोली- आधार कार्ड के बहाने लोगों को लौटा रहा प्रशासन
विकसित भारत की रीढ़ बनी रेलवे… ’12 साल सेवा’ कार्यक्रम में पहुंचे सुधांशु त्रिवेदी, बोले- बदला देश का चेहरा
धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहने का ऐलान, थाली-चम्मच के साथ CJP का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन; देखें VIDEO
दिल्ली एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी PM के सलाहकार को ढाई घंटे तक रोका, भड़के ढाका ने जताया कड़ा विरोध
पुरस्कार को खिलाड़ियों को किया समर्पित
केकेएफआई के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने फिक्की को इस पुरस्कार के लिए धन्यवाद दिया है। पुरस्कार को लेकर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार प्राचीन भारतीय खेल के विकास और प्रोत्साहन के लिए खो-खो महासंघ के सराहनीय कार्यों की पहचान है। उन्होंने कहा,‘‘ इस पुरस्कार से खो-खो महासंघ आगामी विश्व कप को बेहतरीन तरीके से आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित होगा। इससे भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए मानक तय होंगे और खो-खो के ओलंपिक और एशियाई खेलों में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त होगा।” KKFI के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल ने इस पुरस्कार को ग्रामीण स्तर तक खो-खो खेलने वाले उन करोड़ों खिलाड़ियों को समर्पित किया जो वर्षों से बिना किसी आर्थिक लाभ या सरकारी प्रोत्साहन के इस खेल को अभी तक जिन्दा रखे हुए हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Indian kho kho federation selected for ficci india sports award
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मै अगर मर जाऊं तो मंदिर का फंड पास कर देना… विधानसभा सत्र में ऐसा क्यों बोल गए अकोला विधायक साजिद खान पठान?
Jul 02, 2026 | 04:35 PM‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
Jul 02, 2026 | 04:35 PMCM मोहन यादव ने धान उत्पादकों को दिया भावांतर योजना का बड़ा तोहफा; किसानों की समृद्धि के लिए नई नीतियों का आगाज
Jul 02, 2026 | 04:31 PMMarkandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Jul 02, 2026 | 04:30 PMExplainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














