भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताने वाले उन्मुक्त चंद ने 'गुपचुप' तरीके से रचाई शादी, ये हैं उनकी दुल्हन- देखें तस्वीरें

Unmukt Chand wedding
Published on
Updated on

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand) ने गुपचुप तरीके से अपनी गर्लफ्रेंड सिमरन खोसला (Simran Khosla) से शादी कर ली हैं। उन्होंने रविवार शाम सिमरन के साथ सात फेरे लेकर ज़िंदगीभर साथ निभाने का वादा (Unmukt And Simran Wedding) कर लिया है। ज्ञात हो कि उनकी कप्तानी में भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप (Under-19 World Cup) पर कब्जा किया था। वहीं उन्मुक्त चंद ने समय से पहले महज़ 28 साल की उम्र में ही संन्यास (Unmukt Chand Retire) ले लिया था।  

उन्मुक्त चंद ने रविवार शाम को करीबी रिश्तेदार और कुछ दोस्तों के मौजदूगी में शादी की है। उनकी पत्नी पेशे से फिटनेस एंड न्यूट्रिशन कोच हैं। उन्मुक्त ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर शेयर की है। जिसमें वह अपनी पत्नी सिमरन के साथ बेहद खूबसूरत नज़र आ रहे हैं। 

वहीं उनकी पत्नी सिमरन खोसला ने भी शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि आज हमने हमेशा के लिए एक होने का फैसला लिया।

उन्मुक्त ने अपनी शादी में पिंक कलर की शेरवानी पहनी है, जिसमें वह काफी हैंडसम नज़र आ रहे हैं। वहीं वहीं दुल्हन सिमरन ने पारंपरिक कुमाउनी पिचोरा पहना हुआ है। सिमरन ने मेकअप भी बेहद सादा किया हुआ है। लेकिन, फिर भी वह कहर ढा रही हैं।

गौरतलब हो कि, इसी साल अगस्त में उन्मुक्त चंद ने भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को साल  2012 में अंडर 19 वर्ल्ड कप जीता था। भारतीय क्रिकेट को उनसे काफी उम्मीदें थी, लेकिन वह ज़्यादा कुछ खास नहीं कर पाएं। वहीं आईपीएल में उन्मुक्त दिल्ली, मुंबई और राजस्थान के लिए खेले, लेकिन वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्मुक्त संन्यास के बाद वो अमेरिका में शिफ्ट हो गए। जहां वह माइनर लीग क्रिकेट में खेलते हैं। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com