ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के बाद सकते में आया क्रिकेट जगत, खिलाड़ियों ने की जल्द ठीक होने की कामना

indian cricketer rishabh-pant-car-accident-cricketers-reaction-ricky-ponting-delhi-capitals-bcci
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant Car Accident) का आज सुबह कार एक्सीडेंट हुआ। वह दिल्ली से रुड़की अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ़्तार बीएमडब्लू का एक्सीडेंट हो गया। ऋषभ की कार डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे में ऋषभ पंत की पीठ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना से ऋषभ के फैंस और क्रिकेट जगत सकते में आ गए है। हर कोई ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है।

दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग ने ट्वीट कर ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर रिएक्शन दिया है। रिकी पोंटिंग ने लिखा कि, 'वह इस वक्त ऋषभ पंत के बारे में सोच रहे हैं और दुआ कर रहे हैं, उम्मीद है वह जल्द अपने पैरों पर खड़े होंगे।'

वहीं, आईपीएल की टीम दिल्ली कैपिटल्स ने ट्वीट करते हुए कहा कि, 'हम कप्तान के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ के एक्सीडेंट को लेकर जानकारी भी दी और बताया कि हरिद्वार जिले में ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हुआ है।'

पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल ने भी ट्वीट कर लिखा कि, 'क्या मैं ऋषभ पंत के बारे में जो सुन रहा हूं, वह सच है? उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।' 

पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने भी ट्वीट कर ऋषभ पंत के जल्द ठीक होने की कामना की है।

वहीं, दूसरी तरफ ऋषभ के एक्सीडेंट की खबर के बाद बीसीसीआई भी एक्टिव हो गयी है। साथ ही दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा भी ऋषभ पंत को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।