T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद छलका जसप्रीत बुमराह का दर्द, ट्वीट कर कहा- 'जैसे ही मैं ठीक हो...'

indian cricketer jasprit-bumrah-reacts-after-ruled-out-of-t20-world-cup-due-to-back-injury-say-i-will-be-cheering-india-on-in-the-world-cup
Published on: 
Updated on: 

नयी दिल्ली: भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोटिल होने के वजह से टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) से बाहर हो गए है। 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में वर्ल्ड कप 2022 की शुरुआत होने वाली है।भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को यह घोषणा की। टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अब जसप्रीत बुमराह ने अपना दर्द बयां किया है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट करके वर्ल्ड कप से बाहर होने पर अपने मन की बात शेयर की है।

हाल ही में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने ट्वीट करके लिखा, ''मैं इस बात से दुखी हूं कि मैं इस बार टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं बनूंगा, लेकिन अपने प्रियजनों से मिली शुभकामनाओं, देखभाल और समर्थन के लिए आभारी हूं। जैसे ही मैं ठीक हो जाऊंगा, मैं ऑस्ट्रेलिया में टीम के अभियान को सपोर्ट करूंगा।''

भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह की काफी कमी खलने वाली है। हालांकि, बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप के लिए अभी तक बुमराह की जगह पर किसी खिलाड़ी का चयन नहीं किया है।  

बुमराह को पीठ में दर्द के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ वर्तमान टी20 सीरीज से बाहर होना पड़ा था।   बता दें कि, जसप्रीत पीठ दर्द से परेशान रहे हैं। वह साल 2019 में इस वजह से टीम से बाहर हुए थे। वहीं, इस साल भी वह एशिया कप में चोटिल होने के चलते खेल नहीं पाए थे। बीसीसीआई (BCCI) जल्द ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान करेगा। बता दें कि, बुमराह से पहले ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुके हैं। 

Navbharat Live
navbharatlive.com