भारत ने चौथी बार महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीती, फाइनल में चीन को 3-1 से दी मात

Women's Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली। दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा।
Women's Asian Champions Trophy winner
भारतीय हॉकी टीमSource- Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भारत ने फाइनल में चीन को 3-1 से हराया।

  • दीपिका ने दो और इशिका ने एक गोल किया।

  • भारत चौथी बार चैंपियन बनकर टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बना।

India Defeats China in Women's Asian Champions Trophy 2026: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शनिवार को खेले गए फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। भारत की जीत की हीरो दीपिका रहीं। उन्होंने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा।

इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। भारत अब तक चार बार (2016, 2023, 2024 और 2026) चैंपियन बन चुका है। इससे पहले भारत और दक्षिण कोरिया तीन-तीन बार यह ट्रॉफी जीत चुके थे।

दीपिका ने किए दो गोल

फाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। दीपिका ने दो गोल करके टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, इशिका ने भी एक गोल किया। भारत ने चीन को 3-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

Women's Asian Champions Trophy winner
भारतीय महिला हॉकी टीम ने रचा बड़ा इतिहास, पहली बार बनी दुनिया की नंबर-4 टीम; जर्मनी और स्पेन को छोड़ा पीछे

इससे पहले भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। उस मुकाबले में भी दीपिका ने दो गोल किए थे। दूसरी ओर, चीन ने जापान को 1-0 से हराकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल किया था।

भारत ने बनाया सबसे ज्यादा खिताब जीतने का रिकॉर्ड

महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने चौथी बार खिताब जीतकर दक्षिण कोरिया को पीछे छोड़ दिया है। भारतीय टीम ने इससे पहले 2016, 2023 और 2024 में ट्रॉफी जीती थी। अब 2026 में भी चैंपियन बनकर उसने लगातार तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया है।

Women's Asian Champions Trophy winner
44 साल बाद गोल्ड लेकर लौटीं गोल्डन गर्ल्स, हॉकी स्टीक पर किए ऑटोग्राफ, एयरपोर्ट पर ढोल-नगाड़ों से स्वागत-VIDEO

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली टीमें

  • 2010: दक्षिण कोरिया

  • 2011: दक्षिण कोरिया

  • 2013: जापान

  • 2016: भारत

  • 2018: दक्षिण कोरिया

  • 2021: जापान

  • 2023: भारत

  • 2024: भारत

  • 2026: भारत