- Hindi News »
- Sports »
- India Will Bid For Youth Olympics 2030 Said Sports Minister Mansukh Mandaviya
भारत लगाएगा यूथ ओलंपिक 2030 के लिए बोली, खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने की घोषणा
पेरिस पैरालंपिक खत्म हो चुका है, जिसके बाद अब भारत यूथ ओलंपिक के बारे में तैयारी कर रहा है। ओलंपिक की मेजबानी का ख्वाब देख रहा भारत इस जिम्मेदारी को उठाने से पहले यूथ ओलंपिक की जिम्मेदारी लेना चाहता है। इस बात की घोषणा खेल मंत्री ने की ओसीए की महासभा में की।
- Written By: प्रिया जैस

मनसुख मांडविया (सौजन्य-एक्स @mansukhmandviya)
नई दिल्ली: ओलंपिक की मेजबानी का ख्वाब देख रहा भारत इस जिम्मेदारी को उठाने से पहले यूथ ओलंपिक की जिम्मेदारी लेना चाहता है। 2036 के ओलंपिक की मेजबानी के सपने को सच करने के लिए भारत इससे पहले 2030 के यूथ ओलंपिक की मेजबानी की जिम्मेदारी लेने जा रहा है।
इस बात का खुलासा खुद खेल मंत्री ने किया है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) की महासभा में यह घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत 2030 के यूथ ओलंपिक की मेजबानी हासिल करने के लिए बोली लगाएगा।
बोली के लिए इनसे होगा मुकाबला
खेल मंत्री इस महासभा के मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद थे। महासभा के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, यूथ ओलंपिक की मेजबानी करेगा, जहां इसके लिए भारत पेरू, कोलंबिया, मेक्सिको, थाईलैंड, मंगोलिया, रूस, यूक्रेन, बोस्निया व हर्जेगोविना के साथ संघर्ष करेगा और बोली के लिए उतरेगा।
सम्बंधित ख़बरें
संसद में खरगे ने जैसे ही LPG का नाम लिया…सीट से खड़े हो गए किरन रिजिजू, नड्डा ने लगाया भड़काने का आरोप
संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
‘कांग्रेस को अबोध बालक का बंधक न बनाएं’, संसद में नड्डा का खरगे पर वार, राहुल गांधी को लेकर छिड़ी जंग
कैसे होता है भाजपा में राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव? कौन बन सकता है उम्मीदवार? प्रक्रिया और पूरा नियम जान लें
यह भी पढ़ें- US Open: फाइनल में जैनिक सिनर ने फ्रिट्ज़ को दी शिकस्त
बोली लगाएगा भारत
आगामी 2030 यूथ ओलंपिक के लिए भारत अन्य देशों के साथ बोली लगाएगा।
India is set to bid for the 2030 Youth Olympics https://t.co/UNKMFepX2e — Market Se Fayda (@marketsefayda) September 8, 2024
डॉ मनसुख मांडविया ने रणधीर सिंह को दी बधाई
भारत के खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 44वें ओलंपिक कौंसिल ऑफ़ एशिया की महासभा में राजा रणधीर सिंह जी को ओसीए के नए अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएं दी।
आज नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 44वें ओलंपिक कौंसिल ऑफ़ एशिया @AsianGamesOCA की महासभा में राजा रणधीर सिंह जी को ओसीए के नए अध्यक्ष बनाए जाने पर शुभकामनाएँ। #OCA pic.twitter.com/hNbjwsHOcb — Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 8, 2024
उषा ने योग की सिफारिश की
इस महासभा में योगासन को जापान के आइची-नागोया में होने वाले योगासन को बतौर प्रदर्शनी खेल शामिल किया गया। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने योग को एशियाई खेलों में शामिल करने की सिफारिश की थी। इसके बाद इसे महासभा में 45 सदस्य देशों के बीच रखा गया। अगर योगासन का प्रभाव सही दिखाई देता है तो इस आगे भी अन्य खेलों में देखा ता सकता है।
यह भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024 का शानदार समापन, ग्रैमी विजेता एंडरसन पाक ने जमाया रंग
योगासन छोड़ेगा प्रभाव
नवनिर्वाचित अध्यक्ष रणधीर सिंह ने कहा, योग को नागोया में प्रभाव छोड़ना होगा, जिससे उसके 2030 के एशियाड में पदक खेलों के रूप में शामिल होने का रास्ता साफ हो सके। योग को लोकप्रिय बनाने के लिए प्रशिक्षकों को दूसरे देशों में भेजना पड़ेगा।
India will bid for youth olympics 2030 said sports minister mansukh mandaviya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: CBI मंगलवार को ले सकती है चार्ज, एसआईटी की केस डायरी तैयार; समर्थ से कराया गया सीन रिक्रिएट
May 25, 2026 | 10:35 PMUday Kotak: उदय कोटक को मिला पद्म भूषण अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
May 25, 2026 | 10:27 PMStair Benefits: फिट रहने के लिए जिम की जरूरत नहीं, बस रोज सीढ़ियां चढ़ने की आदत डाले, मिलेंगे ढेरों फायदे
May 25, 2026 | 10:15 PMNEET Paper Leak: लातूर के नामी डॉक्टर CBI की रडार पर, मोटेगावकर के ठिकानों पर फिर छापेमारी
May 25, 2026 | 10:03 PMIPL 2026: बारिश में धुला प्लेऑफ का मैच तो कौन खेलेगा फाइनल? सुपर ओवर, रिजर्व-डे और अंक तालिका की पूरी डिटेल?
May 25, 2026 | 09:57 PMभोपाल गैस त्रासदी के 41 साल बाद यूनियन कार्बाइड का होगा कायाकल्प, लगेंगे 1.5 लाख पेड़; बनेगा मिनी फॉरेस्ट
May 25, 2026 | 09:46 PMदादर में गूंजी आत्मनिर्भर भारत की गूंज: फडणवीस ने गिनाईं मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां
May 25, 2026 | 09:23 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














