

सिलहट: जेमिमा रोड्रिग्स (76 रन) के टी20 अंतरराष्ट्रीय (International) में करियर के सर्वश्रेष्ठ स्कोर की बदौलत भारत ने शनिवार (India vs Sri Lanka) को यहां महिला एशिया कप टी20 मैच (Asia Cup 2022) में श्रीलंका के खिलाफ छह विकेट पर 150 रन बनाये।
रोड्रिग्स ने 53 गेंद की पारी में 11 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर (30 गेंद में 33 रन) के साथ 92 रन की साझेदारी निभायी। श्रीलंका के लिये स्पिनरों को सफलतायें मिली जिसमें ओशादी राणासिंघे ने 32 रन देकर तीन विकेट झटके। (एजेंसी)