भारतीय टीम ने की महान क्रिकेटर सर गारफील्‍ड सोबर्स से मुलाकात, BCCI ने शेयर किया वीडियो

india vs west indies Indian team meets legendary cricketer Sir Garfield Sobers, BCCI shared the video
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्‍ली: भारत और वेस्टइंडीज (India vs West Indies) के बीच 2 टेस्‍ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जान वाली है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम वेस्टइंडीज पहुंच चुकी है। 12 जुलाई से भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है। इसी सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय टीम (Team India) के सदस्‍यों की महान क्रिकेटर सर गारफील्‍ड सोबर्स (Sir Garfield Sobers) से मुलाकात का वीडियो शेयर किया। 

BCCI ने शेयर किया वीडियो 

बीसीसीआई (BCCI) द्वार शेयर किए गए वीडियो में भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़, कप्‍तान रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित अन्य खिलाड़ियों ने सर गारफील्‍ड सोबर्स सेमुलाकात की। इस दौरान सोबर्स की पत्‍नी भी उनके साथ हैं। इस दौरान टेस्ट टीम ने  सर गारफील्‍ड सोबर्स से बातचीत की। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स कर रहे हैं। 

एक ओवर में लगाए 6 छक्के 

मालूम हो कि, गैरी सोबर्स दुनिया के सर्वकालीन महान ऑलराउंडर्स में से एक हैं। उन्होंने ने ही पहली बार एक ओवर में छह छक्‍के लगाने का कारनामा किया था। गैरी सोबर्स ने 93 टेस्‍ट में 57।78 के औसत से 8032 रन (सर्वोच्‍च 365 रन) बनाने के अलावा 34।03 के औसत से 235 विकेट भी हासिल किए। टेस्‍ट क्रिकेट में उन्‍होंने 26 शतक बनाए। उन्होंने एक वनडे भी एखेला जिसमें एक विकेट लेने में सफल रहे।