मेहमान टीम को हराकर सीरीज अपने नाम करने उतरेगी भारतीय टीम, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

india-vs-south-africa-2nd-t20i-match-live-streaming-when-and-where-to-watch-ind-vs-sa-today-match
Published on: 
Updated on: 

नयी दिल्ली: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa T20 Series) के बीच आज तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच खेला जाएगा। यह मैच गुवाहाटी के मैदान पर खेल जाने वाला है। आज रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करने के इरादे से उतरने वाली है। वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम सीरीज में अपनी जगह बनाने के लिए मैदान पर उतरेगी। 

बता दें कि, भारतीय टीम ने तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले मैच में मेहमान टीम को 8 विकेट से मात दी। पहले मैच में केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी निकली थी। वहीं, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, आर अश्विन ने भी कमाल की गेंदबाजी की।

वहीं, दूसरे मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) चोटिल हो गए है। इस वजह से वह सीरीज से बाहर हो गए है। उनकी जगह मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है। आइए जानते आखिर कहां देख सकते है आज का लाइव मैच... 

  • कब खेला जाएगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच?
    - भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच 2 अक्टूबर को खेला जाएगा।

  • कहां खेला जाएगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच?
    -भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ये मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियममें होगा।
  • कब शुरू होगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच?
    -भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ये मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा, जबकि मैच का टॉस 6.30 बजे होगा।

  • कहां देख सकते हैं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट?
    -भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं।

  • कहां देख सकते हैं भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
    -मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।