अक्षर पटेल की जादुई गेंद से दुनिया रह गई हैरान, इंग्लैंड परेशान- देखें वीडियो

अक्षर पटेल की जादुई गेंद से दुनिया रह गई हैरान, इंग्लैंड परेशान- देखें वीडियो
Published on
Updated on

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट (IND vs ENG 1st Test) में भारतीय स्पिनर्स ने अपना कमाल दिखाया। अश्विन-जडेजा और अक्षर पटेल की तिकड़ी ने इंग्लैंड का टॉप ऑर्डर पूरी के साथ साथ पूरी टीम को पीच पर सेट होने नहीं दिया। भारतीय स्पिनर्स ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ियों की हवा निकाल दी। हैदराबाद टेस्ट के पहले दिन ही अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाडियों के साथ जो किया है, उसे देख दुनिया भी हैरान रह गई। दरअसल, अक्षर पटेल ने पहले टेस्ट के दूसरे सेशन में एक ऐसी गेंद फेंकी जो जादू से कम नहीं थी।

अक्षर पटेल का कमाल

स्पिनर अक्षर पटेल ने 33वें ओवर में ये जादुई गेंद फेंकी। भारतीय गेंदबाज के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो खड़े थे। बेयरस्टो क्रीज पर जम चुके थे, जो की टीम इंडिया के लिए काफी खतरा साबित हो रहा था। लेकिन अक्षर ने एक कमाल की गेंद फेंक अंग्रेजी बल्लेबाज को चारों खाने चित कर दिया। अक्षर पटेल ने ये गेंद क्रीज के काफी कोने से फेंकी थी। गेंद इस लेंग्थ और लाइन पर थी कि बेयरस्टो को उसे खेलना ही पड़ता। बेयरस्टो ने सही करने की कोशिश की लेकिन अक्षर की गेंद जैसे ही पिच पर पड़ी वो काफी टर्न हुई और बेयरस्टो स्टंप आउट हो गए। अक्षर पटेल द्वारा फेंकी गई गेंद को किसी भी लेफ्ट आर्म स्पिनर की ड्रीम बॉल मानी जाती है। भारतीय गेंदबाज की इस गेंद का  वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

https://twitter.com/BCCI/status/1750415873792413769

अक्षर पटेल की जादुई गेंद ने मचाई खलबली 

अक्षर पटेल की जादुई गेंद ने बेयरस्टो को पवेलियन भेज दिया, जिससे इंग्लैंड के क्रिकेटर्स में खलबली मच गई। कमेंट्री कर रहे इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन भी इस गेंद को देखकर इतने खौफजदा हो गए। उन्होंने यह तक कहा कि हैदराबाद टेस्ट सिर्फ दो दिन में खत्म हो जाएगा। हालांकि, मैच शुरू होने के बाद उन्होंने कहा था कि इंग्लैंड की टीम 450 रन बना सकती है। 

भारत की शानदार शुरुआत

बात करें मैच की तो,  इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन बनाए थे। इंग्लैंड की ओर से कप्तान बेन स्टोक्स ने सर्वाधिक 70 रन बनाए। जॉनी बेयरस्टो ने 37 जबकि बेन डकेट ने 35 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने तीन-तीन जबकि जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, भारत ने पहली पारी में एक विकेट पर 119 रन बनाए। भारत अब इंग्लैंड से 127 रन से पीछे है जबकि उसके नौ विकेट शेष हैं। दिन का खेल खत्म होने पर यशस्वी जायसवाल 76 जबकि शुभमन गिल 14 रन बनाकर खेल रहे थे। कप्तान रोहित शर्मा 24 रन बनाकर जैक लीच का शिकार बने। 

Navbharat Live
navbharatlive.com