U19 विश्व कप जीतकर स्वदेश लौटी भारतीय टीम

खिलाड़ी शाम को अहमदाबाद पहुंचेंगे जहां बीसीसीआई (BCCI) ने बुधवार को उनका सम्मान समारोह रखा है।
India U19 World Cup-winning team reaches home after a long flight from West Indies
Published on
Updated on

नयी दिल्ली, भारत (Indian U19 Team) की अंडर 19 टीम पांचवीं बार विश्व कप (U19 World Cup) जीतकर मंगलवार को स्वदेश लौट आई। यश धुल की कप्तानी में भारत ने इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज (West Indies) से एम्स्टर्डम और दुबई के रास्ते बेंगलुरू की उड़ान ली थी।

खिलाड़ी शाम को अहमदाबाद पहुंचेंगे जहां बीसीसीआई (BCCI) ने बुधवार को उनका सम्मान समारोह रखा है। आईसीसी (ICC) सभी प्रतियोगी टीमों के लिये यात्रा का इंतजाम करती है तो भारतीय दल इकॉनामी क्लास से लौटा है जिससे यात्रा काफी थकाऊ हो गई। एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी टीम के साथ वेस्टइंडीज में थे।

वह चयनकर्ताओं और पांच रिजर्व खिलाड़ियों के साथ अलग लौटे हैं। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे लीग मैच से पहले भारतीय खेमे में कोरोना संक्रमण के मामले आने के बाद इन खिलाड़ियों को भेजा गया था । (एजेंसी) 

Navbharat Live
navbharatlive.com