भारत ने न्यूजीलैंड को दी करारी शिकस्त, FIH महिला हॉकी5 विश्व कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

Indian Women Hockey Team FIH Hockey5s World Cup
भारतीय महिला हॉकी टीम (PIC Credit: Social Media)
Published on: 
Updated on: 

मस्कट: रूतुजा पिसाल (Rutuja Pisal) के चार और दीपिका सोरेंग (Deepika Soreng) के तीन गोल की मदद से भारत ने न्यूजीलैंड को 11.0 से हराकर एफआईएच महिला हॉकी5 विश्व कप (FIH Women's Hockey5 World Cup) के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।   

न्यूजीलैंड के लिये एकमात्र गोल दूसरे मिनट में ओरिवा हेपी ने किया। भारत के लिये दीपिका ने इसके 15 सेकंड के भीतर बराबरी का गोल दागा। रूतुजा ने नौवे मिनट में गोल करके भारत को बढत दिलाई। इसके बाद मुमताज खान ने 10वें और 11वें मिनट में गोल किये।   

भारत का गोल करने का सिलसिला लगातार जारी रहा और मरियाना कुजूर ने 13वें और 14वें मिनट में दो गोल करके भारत को 6.1 से बढत दिलाई। रूतुजा (22वां मिनट) ने मैच में अपना दूसरा गोल किया जबकि तीन मिनट बाद दीपिका ने भी अपना दूसरा गोल दागा। रूतुजा ने 26वें और 28वें मिनट में भी गोल किये। वहीं दीपिका ने 29वें मिनट में गोल करके हैट्रिक पूरी की। भारत का सामना सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका से होगा। (एजेंसी)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com