भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर बधिर टी20 चैंपियंस ट्रॉफी जीती

India beat South Africa to win DICC T20 Champions Trophy 2022
Published on: 
Updated on: 

अजमन (संयुक्त अरब अमीरात): भारत की बधिर क्रिकेट टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) को 39 रन से हराकर बधिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद टी20 चैंपियंस ट्रॉफी (DICC T20 Champions Trophy 2022) जीती। इस टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाने वाली भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 140 रन बनाए।

इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 101 रन पर आउट हो गई। भारत की तरफ से कप्तान वीरेंद्र सिंह ने नाबाद 50 और इंद्रजीत यादव ने 40 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से आर डुप्लेसी ने सर्वाधिक 23 रन बनाए। भारतीय टीम ने फाइनल में पहुंचने से पहले राउंड रोबिन मैचों में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका को हराया था। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com