

मुंबई: भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka T20 Series) के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच खेला गया। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेहमान टीम को 5 विकेट पर 162 रन बनाए थे। जिसके जवाब में श्रीलंका 160 रन बना सकी।
इस सीरीज में युवा खिलाड़ी संजू सैमसन (Sanju Samson) को खेलने का मौका मिला। लंबे समय के बाद संजू सैमसन को ब्लू जर्सी में देखा गया। संजू को श्रीलंका के खिलाफ खेलने का मौका मिलने पर एक तरफ खुशी से झूम रहे थे। तो दूसरी तरफ संजू सैमसन फैंस का दिल जीत नहीं पाए।
संजू सैमसन (Sanju Samson) पहले 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए और फील्डिंग के दौरान एक कैच भी टपका दिया। इस वजह से अब सोशल मीडिया (Socila Media) पर संजू को लेकर बहस छिड़ गई हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोग लगातार संजू की काबिलियत का बखान कर रहे, तो वहीं कुछ लोग संजू के खिलाफ कमेंट्स कर रहे है। कई लोग कह रहे है कि, संजू को जब मौका मिलता हैं तो वो अच्छा प्रदर्शन नहीं करते।
इसके बाद संजू सैमसन (Sanju Samson) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के टी20 के रिकॉर्ड को भी लेकर कमेंट हुए। सोशल मीडिया पर संजू के फैंस और उनके खिलाफ कमेंट्स करने वालो में जंग शुरू हो गई।
बता दें कि, संजू सैमसन टी20 फॉर्मेट में अब तक कुल 17 मुकाबले खेले हैं जिसमें 20 के औसत और 133।76 के स्ट्राइक रेट से (301) रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।