

बेंगलुरु: बेंगलुरु में इस समय भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज (IND vs SL 2nd Test) का दूसरा और अंतिम मैच खेला जा रहा है। यह मुकाबला डे-नाइट (Day-Night Test) है। इस सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली में खेला गया था, जहां भारत के शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम ने श्रीलंका को एक पारी और 222 रनों से शिकस्त दी थी। मोहाली टेस्ट में ही विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने करियर का 100वां मैच खेला था। कोहली मैदान पर हमेशा आक्रामक अंदाज में नज़र आते हैं, लेकिन अक्सर उन्हें मैदान पर मस्ती भरे अंदाज़ में भी देखा जाता है। कोहली का एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल (Viral Video) हो रहा है।
यह वीडियो श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के खिलाफ जारी दूसरे पिंक बॉल टेस्ट (Pink Ball Test) का है। कोहली इनिंग ब्रेक के दौरान साथी खिलाड़ियों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इतना ही नहीं, वह जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के एक्शन की नकल करते हुए वह कैमरा में भी कैद हो गए। उनका यह नक़ल का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (virat Kohli Viral Video) हो गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Courtsey: Anmol Narang
यह वायरल वीडियो भारतीय पारी खत्म होने के बाद जब टीम इंडिया फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरने वाली थी, तब का है। उस समय विराट कोहली साथी खिलाड़ियों के साथ यह मस्ती करते हुए दिखाई दिए। इस वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि वह बुमराह के सामने ही उनकी नक़ल कर रहे हैं। जहां दोनों खिलाड़ी जमकर हंसते हुए भी नज़र आए।
मैच की बात करें तो, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहां टीम महज़ 252 रनों पर ही सिमट गई। भारत के पारी के दौरान श्रेयस अय्यर ने 92 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। वहीं आईपीएल के अपने होम ग्राउंड पर लंबे समय बाद मैच खेल रहे विराट कोहली ने भी 23 रन बनाए और धनंजय डी सिल्वा की गेंद पर LBW आउट हो गए। जबकि भारत ने श्रीलंका के 6 बल्लेबाजों को 86 के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है। इस दौरान जसप्रीत बुमराह को इस दौरान 3 विकेट और मोहम्मद शमी ने दो विकेट ली है।