हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा नहीं खेलेंगे साउथ अफ्रीका सीरीज, इन खिलाड़ियों को मिला मौका

ind-vs-sa-t20-series--hardik-pandya-and-deepak-hooda-ruled-out-india-vs-south-africa-t20-series
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: 28  सितंबर से शुरू हो रही साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा को आराम दिया गया है। वहीं, हार्दिक पांड्या की जगह शहबाज अहमद और दीपक हुड्डा की जगह श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। ऑस्ट्रेलिया सीरीज में मोहम्मद शमी के बदले उमेश यादव को टीम में जगह दी गई थी, जो साउथ अफ्रीकी सीरीज का भी हिस्सा होंगे। 2022  के आईपीएल अपने शानदार प्रदर्शन दिल जितने वाले उमरान मलिक को टीम में जगह नहीं मिली है। 

https://twitter.com/ANI/status/1574420966691680256

बता दें कि, दक्षिण अफ्रीका के साथ तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में 28 सितंबर को खेला जाएगा। जिसके बाद दूसरा टी20 मुकाबला गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में 2 अक्टूबर होगा। जबकि, तीसरा मैच 4 अक्टूबर को इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम-

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रवि अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह। 

साउथ अफ्रीका टीम-

टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, जेनमैन मालन, एडन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवेओ, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी।