

नई दिल्ली: भारत ने वनडे सीरीज में श्रीलंका का सूफड़ा साफ़ करने के बाद अब रोहित शर्मा एंड कंपनी ने न्यूजीलैंड (India vs New Zealand ODI Series) के साथ भिड़ने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। इस साल वनडे वर्ल्ड कप भारत में होने वाला है। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम पूरी तरह तैयार होना चाहती है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला वनडे इंटरनेशनल मैच बुधवार को खेला जाएगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। हाल ही में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हराया है। वहीं, भारत ने भी श्रीलंका का सूफड़ा साफ कर दिया है। ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच होने वाला मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
जानें कब, कहां और कैसे देख सकते हैं इस मैच का लाइव स्ट्रीमिंग