IND vs NZ 4th ODI Live Score: भारत ने जीता टॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IND vs NZ 4th ODI Live Update: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
IND vs NZ 4th ODI LIVE
भारत बनाम न्यूजीलैंड सोर्स- सोशल मीडिया

IND vs NZ Live Score: भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज खेला जा रहा चौथा वनडे मैच 

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा वनडे मैच आज माउंट माउंगानुई के बे ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। आखिरी 2 वनडे में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे है। भारत 5 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। यह मुकाबला जीतते ही टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। अगर ऐसा होता है, तो न्यूजीलैंड 7 साल बाद घर पर वनडे सीरीज हारेगा। वहीं न्यूजीलैंड की नजरें वापसी पर होगी। टीम ने आखिरी बार जनवरी 2019 में भारत से 1-4 से सीरीज गंवाई थी।

इसके बाद लगातार 11 घरेलु बाइलेटरल सीरीज जीत चुकी है। दरअसल, 19 नवंबर से शुरू हो रही 2 मैच की टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए नियमित कप्तान शुभमन गिल से लेकर कई खिलाड़ियों ने आखिरी दो वनडे ना खेलने का फैसला किया है। ऐसे में आज के मुकाबले में श्रेयस अय्यर टीम की अगुवाई कर रहे है। वह वनडे में कप्तानी करने वाले भारत के 29वें खिलाड़ी बन चुके है। पल-पल की अपडेट के लिए बने रहे नवभारत लाइव ब्लॉग के साथ ....

हेड टु हेड में भारत का पलड़ा भारी

भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच अब तक 126 वनडे खेले गए हैं। इनमें भारत ने 65 और न्यूजीलैंड ने 52 मैच जीते हैं। एक मुकाबला टाई रहा, जबकि 8 मैचों का नतीजा नहीं निकला।

संबंधित खबरें

No stories found.