-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Ind Vs Ire T20 Series Bhuvneshwar Kumar Becomes Highest Wicket Taker In T20i Powerplay Ireland Vs India 1st T20i
भुवनेश्वर कुमार ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, पावरप्ले में ऐसा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले गेंदबाज
- Written By: काजल चोपड़े

टी20 फॉर्मेट एशिया कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज (फोटो- सोशल मीडिया)
डबलिन: भारत और आयरलैंड के बीच रविवार को पहला टी20 मैच (India vs Ireland T20 Match) खेला गया। यह मैच भारतीय टीम ने 7 विकेट से जीतकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।
भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) ने अपने 3 ओवर में 16 रन देकर एक विकेट लिया, इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी डाला। भुवनेश्वर को आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र विकेट पावरप्ले में मिला। इसके साथ ही वह अब T20I क्रिकेट में पहले 6 ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। यह कारनामा करते हुए उन्होंने इस मामले में सैमुअल बद्री और टिम साउदी को पीछे छोड़ा है।
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
भुवनेश्वर (Bhuvneshwar Kumar) ने आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी को अपने पहले ही ओवर की 5वीं गेंद पर बोल्ड किया था। भुवी के नाम T20I पावरप्ले में अब 34 विकेट हो गए हैं। वह पहले 6 ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं।
T20I क्रिकेट में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट
- भुवनेश्वर कुमार – 34 विकेट
- सैमुअल बद्री – 33 विकेट
- टिम साउथी – 33 विकेट
- शाकिब अल हसन – 27 विकेट
- जोश हेजलवुड – 27 विकेट
मैच की बात करें तो, बारिश की वजह से मैच काफी देर से शुरू हुआ। इस वजह से मैच 12-12 ओवर का खेला गया। इस मुकाबले ने भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। आयरलैंड ने 12 ओवर में 4 विकेट खोकर 108 रन बनाए। जिसके जवाब में भारतीय टीम ने दीपक हुड्डा के 29 गेंदों पर 47 रनों के दम पर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 28 जून को इसी मैदान पर खेला जाना है।
Ind vs ire t20 series bhuvneshwar kumar becomes highest wicket taker in t20i powerplay ireland vs india 1st t20i
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पारिवारिक कलह का खौफनाक अंत: पति ने पत्नी और 2 मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा
Jun 27, 2026 | 10:59 AMआयरलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार पर बोले कप्तान श्रेयस अय्यर, अगले मैच में ऐसा होगा जीत का पक्का प्लान
Jun 27, 2026 | 10:58 AMविश्व नशा विरोधी दिवस पर नागपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 2.19 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ वैज्ञानिक तरीके से नष्ट
Jun 27, 2026 | 10:58 AMजीबीएस प्रकोप के बाद पुणे के 12 गांवों को मिलेगी शुद्ध पेयजल सुविधा, 890 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार
Jun 27, 2026 | 10:50 AMनागपुर मनपा कमिश्नर का रुख! हनुमान नगर व धंतोली जोन की समीक्षा बैठक में सफाई व अतिक्रमण को लेकर सख्त निर्देश
Jun 27, 2026 | 10:45 AMबुरहानपुर में उफनते नाले पर मौत का सफर: पुल पर जान जोखिम में डाल गुजर रहे ग्रामीण, हर साल बनते हैं ऐसे हालात
Jun 27, 2026 | 10:39 AMपाकिस्तान को 7-1 से रौंदने के बाद भारतीय हॉकी टीम ने तोड़ी नो हैंडशेक पॉलिसी, मैदान पर दिखाई गजब की खेल भावना
Jun 27, 2026 | 10:36 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













