भारत के लिए बड़ी राहत, सेमीफाइनल से पहले चोटिल हुआ इंग्लैंड का 'ये' स्टार खिलाड़ी

IND vs ENG T20 WC Semi final Dawid Malan doubtful to play for semi-final against India after picking up groin injury
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) के सेमीफाइनल में भारत, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अपनी जगह पक्की कर ली है। जहां, इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG, Semi-Final T20 WC) को भिड़ना है। दोनों टीमों के बीच यह नॉकआउट मैच 10 नवंबर को एडिलेड ओवल में होगा। हालांकि, इस मुकाबले से पहले इंग्लिश टीम (England Team) के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। 

दरअसल, चोट की वजह से स्टार इंग्लिश बल्लेबाज डेविड मलान सेमीफाइनल (Dawid Malan Injured) मुकाबले से बाहर हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेविड मलान चोट की वजह से भारत के खिलाफ 10 अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में नजर नहीं आ सकते हैं। मलान इंग्लैंड टीम के भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। ऐसे में उनका इस अहम मुकाबले में न खेलना टीम के लिए काफी मुश्किलें पैदा कर सकता है। 

हालांकि, इंग्लिश टीम में डेविड मलान का न होना टीम इंडिया को बड़ी राहत दे सकती है। टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 ग्रुप ए के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका के डेविड मलान चोटिल हो गए थे। मलान मैच के 15वें ओवर में बाउंड्री लाइन की तरफ गेंद के पीछे भाग रहे थे, उसी समय वह चोटिल हो गए थे। वह इस मैच में चोट के कारण बल्लेबाजी करने भी नहीं आए थे। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि, सेमीफाइनल में भी वह नहीं खेलेंगे। 

Navbharat Live
navbharatlive.com