-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Ind Vs Eng Odi Series Rishabh Pant Gets Maiden Odi 100 Guides India To Victory
इंटरनेशनल डेब्यू के 4 साल बाद Rishabh Pant के बल्ले से निकली पहली सेंचुरी, इंग्लैंड के जबड़े से छीन ली IND vs ENG ODI Series
- Written By: नवभारत डेस्क

-विनय कुमार
बीते रविवार, 17 जुलाई की रात इंग्लैंड से मिले लक्ष्य को (IND vs ENG 3rd ODI Match, 2022) चेज़ करते हुए भारतीय टीम के विकेटकीपर और बेहतरीन बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant Wicket-keeper Batter) ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर की पहली और धमाकेदार सेंचुरी ठोकी। 3 मैचों की इस वनडे सीरीज के अंतिम और निर्णायक मैच में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया और 2-1 से सीरीज पर भारत का झंडा लहराया। 2018 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू करने वाले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 4 साल बाद ODI में पहली सेंचुरी लगाई। उन्होंने इस दरम्यान कुल 26 वनडे मुकाबले खेले।
गौरतलब है कि बीते रविवार, 17 जुलाई को इस सीरीज के तीसरे और खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने अपने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज़ों को बहुत जल्दी ही खो दिया था। उसके बाद मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) मैदान में उतरे। बड़ी शानदार पारी खेली और जानदार सेंचुरी ठोकी। पहले तो वे सूर्यकुमार यादव ,(Suryakumar Yadav) के साथ जमने का प्रयाद लिया। लेकिन, सूर्यकुमार टिक नहीं पाए। जिसके बाद गबरू ऑल-राउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के साथ मिलकर बेहतरीन पार्टनरशिप की और 71 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। फिर, उनका बल्ला और गरमाया और फिर तड़ातड़ धुनाई शुरू हुई। ऋषभ पंत ने अंग्रेज बल्लेबाज़ों की गेंदबाज़ी के चीथड़े उड़ा दिए। उन्होंने 106 गेंदों में सेंचुरी ठोक डाली।
सम्बंधित ख़बरें
आर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
IND vs ENG 4th T20: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी चुनी, सीरीज बचाने के लिए करो या मरो का मुकाबला
India vs England T20 Series: लाज बचाने के लिए टीम इंडिया को सुधारनी होंगी ये 3 बड़ी गलतियां
चौथे T20 में अक्षर पटेल के पास इतिहास रचने का मौका, टूट सकता है धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड
सेंचुरी ठोकने के बाद ऋषभ के बल्ले का दिमाग और गरमाया। उन्होंने मैच के 42वें ओवर में डेविड विली (David Willy) को लगातार5 चौके ठोक दिए। डेविड विली ने इस ओवर की अंतिम गेंद को यॉर्कर फेंककर जान बचाई। उसके बाद ऋषभ पंत ने जो रूट (Joe Root) के अगले ओवर में रिवर्स स्वीप खेल कर टीम इंडिया की जीत पर मुहर लगा दी। ऋषभ ने इस मैच में 16 चौके और 2 शानदार छक्के की मदद से 125 रनों की नाबाद पारी खेली।
भारत और इंग्लैंड के बीच (IND vs ENG ODI Series, 2022) में खेली गई 3 मैचों की इस सीरीज में भारत ने 2-1 से हराया और खिताब जीता। आपको याद दिला दें कि टीम इंडिया ने 8 साल बाद इंग्लैंड के मैदान पर वनडे सीरीज जीती है।
Ind vs eng odi series rishabh pant gets maiden odi 100 guides india to victory
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
Jul 10, 2026 | 12:10 AMशाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM













