भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए स्पिनर एगर और मरफी पर ऑस्ट्रेलिया की नजरें

Ashton Agar, Todd Murphy,
Published on: 
Updated on: 

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया ने अगले साल के भारत दौरे को ध्यान में रखकर वेस्टइंडीज के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच के लिये स्पिनर एश्टोन एगर और टॉड मरफी को प्रधानमंत्री एकादश टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया को अगले साल फरवरी मार्च में भारत दौरे पर चार टेस्ट और तीन वनडे खेलने हैं। 

बायें हाथ के स्पिनर एगर ने आखिरी बार 2017 में टेस्ट खेला था । उन्होंने चार टेस्ट में नौ विकेट लिये हैं। वहीं 21 वर्ष के आफ स्पिनर मरफी ने अभी तक टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण नहीं किया है लेकिन चार प्रथम श्रेणी मैचों में 18 विकेट चटकाये हैं।

ऑस्ट्रेलिया ई चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा कि भारत दौरे के लिये वे अलग अलग विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा,‘‘भारत दौरे के लिये टीम में कुछ नये नाम हो सकते हैं। हालात को देखते हुए खिलाड़ियों का चयन होगा।'' प्रधानमंत्री एकादश मैच 23 नवंबर से शुरू होगा। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दो टेस्ट की श्रृंखला पर्थ में 30 नवंबर से खेली जायेगी। (एजेंसी)

Navbharat Live
navbharatlive.com